टॉप-10 रैंकिंग में लौटे किदाम्‍बी श्रीकांत

Webdunia
गुरुवार, 29 जून 2017 (18:07 IST)
नई दिल्ली। इंडोनेशिया और ऑस्ट्रेलियन ओपन के रूप में लगातार दो सुपर सीरीज खिताब जीतकर नई बुलंदी हासिल कर चुके किदाम्बी श्रीकांत तीन स्थान की छलांग लगाकर एक बार फिर से विश्व बैडमिंटन की टॉप-10 रैंकिंग में लौट आए हैं।
          
श्रीकांत पिछले 10 महीने में पहली बार टॉप 10 में लौटे हैं। वे 11वें स्थान से आठवें स्थान पर आ गए  हैं। उन्होंने विश्व और ओलंपिक चैंपियन चीन के चेन लोंग को हराकर ऑस्ट्रेलियन ओपन का खिताब जीता था और उससे पहले जापान के काजूमासा सकई को हराकर इंडोनेशिया ओपन का खिताब भी जीता था। वह लगातार दो सुपर सीरीज खिताब जीतने वाले पहले भारतीय खिलाड़ी बने थे। 
         
24 वर्षीय श्रीकांत अगस्त में रियो ओलंपिक के क्वार्टरफाइनल में पहुंचने के बाद अक्टूबर 2016 में टॉप 10 में पहुंचे थे। उनके करियर की सर्वश्रेष्ठ रैंकिंग तीन रही है जो उन्होंने जून 2015 में हासिल की थी। बी साई प्रणीत एक स्थान के सुधार के साथ 15वें नंबर पर पहुंचे हैं जबकि अजय जयराम एक स्थान गिरकर 16वें नंबर पर खिसके हैं। एचएस प्रणय को दो स्थान का नुकसान हुआ है और वे 23वें नंबर पर आ गए हैं लेकिन भारत के लिए यह एक बड़ी उपलब्धि है कि उसके चार पुरुष खिलाड़ी टॉप 25 रैंकिंग में शामिल हैं।
                
महिलाओं में पीवी सिंधू एक स्थान के नुकसान के साथ पांचवें नंबर पर खिसक गई हैं जबकि साइना नेहवाल एक स्थान के सुधार के साथ 15 वें नंबर पर आ गई  हैं। सिंधू और साइना ऑस्ट्रेलियन ओपन के क्वार्टर फाइनल में बाहर हो गई थीं। पुरुष युगल और महिला युगल में टॉप 25 में कोई भारतीय जोड़ी नहीं हैं। मिश्रित युगल में प्रणव चोपड़ा और एन सिक्की रेड्डी दो स्थान गिरकर 18वें नंबर पर खिसक गए हैं। पुरुषों में कोरिया के सोन वान हो और महिलाओं में ताइपे की तेई यू जिंग का शीर्ष स्थान बना हुआ है। (वार्ता)

Show comments
सभी देखें

ज़रूर पढ़ें

बांग्लादेशी पुरुष क्रिकेटरों का भारतीय महिलाओं ने शॉल से किया स्वागत तो BCCI पर भड़के फैंस

पूरे Diamond League में ओलंपिक के इस कांस्य पदक विजेता से आगे नहीं निकल पाए नीरज चोपड़ा

बांग्लादेशी हिंदुओं के लिए भारतीय क्रिकेटर्स बांह पर काली पट्टी बांध कर उतरें, फैंस ने की मांग

INDvsPAK हॉकी मैच में हूटर बजने से पहले आपस में भिड़े खिलाड़ी (Video)

INDvsBAN सीरीज को रद्द करने की मांग ने पकड़ा जोर, BCCI से नाराज फैंस

सभी देखें

नवीनतम

Magnus Carlsen टाटा स्टील शतरंज भारत में होंगे स्टार आकर्षण

मोहम्मद शमी ने बताया किस तरह कर रहे हैं वे ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ खेलने की तैयारी

DSP सिराज हो सकते हैं टीम इंडिया से बाहर, बल्लेबाजों को नहीं कर पा रहे गिरफ्तार

दीपिका ने तीरंदाजी विश्व कप फाइनल में 5वां रजत पदक जीता, धीरज हारे

वाशिंगटन सुंदर न्यूजीलैंड के खिलाफ टीम में शामिल, किसका कटेगा पत्ता?

अगला लेख
More