Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
मंगलवार, 15 अक्टूबर 2024
webdunia
Advertiesment

बाई श्रीकांत को देगा पांच लाख रुपए

हमें फॉलो करें बाई श्रीकांत को देगा पांच लाख रुपए
नई दिल्ली , रविवार, 18 जून 2017 (23:14 IST)
नई दिल्ली। भारतीय बैडमिंटन संघ (बाई) ने इंडोनेशिया ओपन सुपर सीरीज खिताब जीतने वाले पहले भारतीय पुरुष खिलाड़ी बने किदांबी श्रीकांत को पांच लाख रुपए का नकद पुरस्कार देने की घोषणा की है।
 
बाई के अध्यक्ष हिमांता बिस्वा सरमा ने रविवार को खिताब जीतने वाले श्रीकांत को उनकी शानदार उपलब्धि पर बधाई देते हुए यह घोषणा की। श्रीकांत ने जापान के काजूमासा सकई को जकार्ता में 21-11, 21-19 से हराकर इंडोनेशिया ओपन का खिताब जीता।
 
सरमा ने कहा कि यह पूरे देश के लिए बड़ी खुशी की बात है कि श्रीकांत ने इंडोनेशिया में खिताबी जीत दर्ज की। मैंने मैच के बाद उन्हें फोन कर इस जीत की बधाई दी। उन्होंने पूरे देश को गौरवान्वित किया है और मैं उम्मीद करता हूं कि वे भविष्य में भी ऐसी सफलता अर्जित करते रहेंगे। बाई के महासचिव और आधिकारिक प्रवक्ता अनूप नारंग ने भी श्रीकांत को हार्दिक बधाई दी। (वार्ता) 

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

चैंपियंस ट्रॉफी 2017 : शिखर को गोल्डन बैट, हसन को गोल्डन बॉल