महाराष्ट्र 85 स्वर्ण सहित 228 पदकों के साथ बना चैंपियन

Webdunia
रविवार, 20 जनवरी 2019 (21:58 IST)
पुणे। दूसरे 'खेलो इंडिया' यूथ गेम्स में मेजबान प्रदेश महाराष्ट्र ने कुल 228 पदक हासिल करते हुए खेलों का अंत पदक तालिका में पहले स्थान के साथ रहते हुए किया। उसके हिस्से 85 स्वर्ण, 62 रजत और 81 कांस्य पदक आए। इन खेलों का रविवार को यहां समापन हो गया। पदक तालिका में हरियाणा ने दूसरा और दिल्ली ने तीसरा स्थान हासिल किया।
          
महाराष्ट्र के खिलाड़ियों को केंद्रीय मानव संसाधन मंत्री प्रकाश जावडेकर और महाराष्ट्र के खेल मंत्री विनोद तावड़े ने यहां शिव छत्रपति स्पोटर्स कॉम्पलेक्स के बैडमिंटन हॉल में आयोजित समापन समारोह में ट्रॉफी देकर सम्मानित किया। 
 
जावड़ेकर ने इस मौके पर कहा कि खिलाड़ियों के इस प्रदर्शन ने प्रधानमंत्री के ‘पांच मिनट और’ के संदेश को सार्थक किया है। उन्होंने साथ ही कहा कि सरकार हर स्कूल में एक घंटे के गेम पीरियड को लाने को लेकर प्रतिबद्ध है।  वहीं, तावड़े ने कहा कि वह ‘सिर्फ पांच मिनट’ नहीं चाहते बल्कि 50 मिनट चाहते हैं। उन्होंने खिलाड़ियों की हौसलाअफजाई भी की। 

सम्बंधित जानकारी

Show comments
सभी देखें

ज़रूर पढ़ें

बांग्लादेशी पुरुष क्रिकेटरों का भारतीय महिलाओं ने शॉल से किया स्वागत तो BCCI पर भड़के फैंस

पूरे Diamond League में ओलंपिक के इस कांस्य पदक विजेता से आगे नहीं निकल पाए नीरज चोपड़ा

बांग्लादेशी हिंदुओं के लिए भारतीय क्रिकेटर्स बांह पर काली पट्टी बांध कर उतरें, फैंस ने की मांग

INDvsPAK हॉकी मैच में हूटर बजने से पहले आपस में भिड़े खिलाड़ी (Video)

INDvsBAN सीरीज को रद्द करने की मांग ने पकड़ा जोर, BCCI से नाराज फैंस

सभी देखें

नवीनतम

IND vs BAN : विराट कोहली को दिया गलत आउट, रिव्यू भी नहीं लिया तो भड़के रोहित शर्मा

दलीप ट्राफी में अभिमन्यु ईश्वरन का शतक, सूर्यकुमार यादव ने निराश किया

T20I World Cup में इस कारण से भारत के लिए है खिताब जीतने का बहुत बढ़िया मौका

INDvsBAN टेस्ट के दूसरे दिन गिरे 17 विकेट, भारत मजबूत स्थिति में

Morne Morkel : तब और अब...पाकिस्तान टीम के कोच v/s भारतीय टीम के कोच, फैंस ने बनाए बेहतरीन मीम्स

अगला लेख
More