कमलप्रीत ने तोडा डिसकस थ्रो का राष्ट्रीय रिकॉर्ड, पाया टोक्यो ओलंपिक का टिकट

Webdunia
शुक्रवार, 19 मार्च 2021 (22:31 IST)
पटियाला: कमलप्रीत कौर की 24वीं राष्ट्रीय फेडरेशन कप सीनियर एथलेटिक्स चैंपियनशिप में शुक्रवार को एक वैध थ्रो ने न केवल नया राष्ट्रीय रिकॉर्ड स्थापित कर दिया बल्कि उन्हें इस साल जुलाई अगस्त में होने वाले टोक्यो ओलंपिक में भी पहुंचा दिया।
 
महिलाओं की हाई प्रोफाइल दौड बन गयी 200 मीटर स्पर्धा में असम की हिमा दास (23.21 सेकंड)ने गजब की तेजी दिखाते हुए एस धनलक्ष्मी (23.39s) और अर्चना सुसीनद्रन (23.60) को पीछे छोड़कर स्वर्ण पदक जीत लिया। के एलाकियादासन ने पुरुषों की 200 मीटर और अय्यासामी धरुन तथा आर विद्या रामराज ने पुरुषों और महिलाओं की 400 मीटर बाधा दौड़ के खिताब अपने नाम किये ।
 
पुरुषों की तिहरी कूद स्पर्धा में कड़ा संघर्ष देखने को मिला। कार्तिक उन्नीकृष्णन ने 16.73 के प्रयास के साथ सोना अपने नाम किया जबकी अब्दुल्ला ने अपने आखिरी प्रयास में 16.59 मीटर की छलांग लगाकर केरल के अपने टीम साथी एलडहोस पॉल को तीसरे स्थान पर छोड़ दिया, पॉल ने अपने दूसरे प्रयास में 16.53 मीटर की छलांग लगाई।
 
लेकिन इसके बाद पंजाब के बादल की 25 वर्षीय कमलप्रीत छा गयी और उन्होंने 2014 की एशियायी खेलों की चैंपियन सीमा पूनिया की मौजूदगी भी प्रभावित नहीं कर पायी। कमलप्रीत ने अपनी सबसे बड़ी थ्रो से कृष्णा पूनिया का 2012 में बनाया 64.76 मीटर का रिकॉर्ड तोड़ दिया। चार बार राष्ट्रमंडल गेम्स के पदक अपने नाम रखने वाली और दो बार की एशियाई खेलों की पदक विजेता सीमा पूनिया का पांचवां सर्वश्रेष्ठ प्रयास 62.64 मीटर का था। कमलप्रीत इस तरह टोक्यो ओलम्पिक का टिकट हासिल करने वाली 10वीं भारतीय बन गयीं।(वार्ता)

सम्बंधित जानकारी

Show comments
सभी देखें

ज़रूर पढ़ें

बांग्लादेशी पुरुष क्रिकेटरों का भारतीय महिलाओं ने शॉल से किया स्वागत तो BCCI पर भड़के फैंस

पूरे Diamond League में ओलंपिक के इस कांस्य पदक विजेता से आगे नहीं निकल पाए नीरज चोपड़ा

बांग्लादेशी हिंदुओं के लिए भारतीय क्रिकेटर्स बांह पर काली पट्टी बांध कर उतरें, फैंस ने की मांग

INDvsPAK हॉकी मैच में हूटर बजने से पहले आपस में भिड़े खिलाड़ी (Video)

INDvsBAN सीरीज को रद्द करने की मांग ने पकड़ा जोर, BCCI से नाराज फैंस

सभी देखें

नवीनतम

IND vs BAN : विराट कोहली को दिया गलत आउट, रिव्यू भी नहीं लिया तो भड़के रोहित शर्मा

दलीप ट्राफी में अभिमन्यु ईश्वरन का शतक, सूर्यकुमार यादव ने निराश किया

T20I World Cup में इस कारण से भारत के लिए है खिताब जीतने का बहुत बढ़िया मौका

INDvsBAN टेस्ट के दूसरे दिन गिरे 17 विकेट, भारत मजबूत स्थिति में

Morne Morkel : तब और अब...पाकिस्तान टीम के कोच v/s भारतीय टीम के कोच, फैंस ने बनाए बेहतरीन मीम्स

अगला लेख
More