जापान ओपन : मनु-सुमित कड़े संघर्ष के बाद दूसरे दौर में

Webdunia
बुधवार, 12 सितम्बर 2018 (17:02 IST)
टोक्यो। भारत के मनु अत्री और बी सुमित रेड्डी की पुरूष युगल जोड़ी ने यहां चल रहे जापान ओपन बैडमिंटन टूर्नामेंट में बुधवार को कड़े संघर्ष के बाद दूसरे दौर में प्रवेश कर लिया।
 
 
मनु और सुमित की जोड़ी ने पुरूष युगल के पहले दौर के मुकाबले में मलेशिया के वी शेम गोह और वी कियोंग तान की जोड़ी को तीन गेमों तक चले कड़े संघर्ष में 15-21, 23-21, 21-19 से पराजित करते हुए 54 मिनट में दूसरे दौर में जगह बना ली। भारतीय जोड़ी ने इस जीत के साथ मलेशियाई खिलाड़ियों के खिलाफ मैच रिकार्ड 2-1 कर लिया है।
 
भारतीय जोड़ी का दूसरे दौर में चीन के ही जिटिंग तथा तान कियांग की जोड़ी से मुकाबला होगा जिन्होंने अपने मैच में जापानी की पांचवीं वरीय जोड़ी को पराजित किया। हालांकि अन्य पुरूष युगल जोड़ी सात्विकसेराज रैंकीरेड्डी और चिराग शेट्टी तथा महिला युगल में अश्विनी पोनप्पा और एन सिक्की रेड्डी की जोड़ियां पहले ही दौर में अपने अपने मुकाबले हारकर बाहर हो गई।
 
रैंकीरेड्डी-शेट्टी की जोड़ी को तीसरी वरीय जापानी जोड़ी ताकेशी कामुरा-केगो सोनोडो के हाथों 38 मिनट में 12-21, 17-21 से शिकस्त मिली। भारतीय जोड़ी की यह जापानी खिलाड़ियों के हाथों करियर की यह लगातार दूसरी शिकस्त है। अश्विनी-एन सिक्की की जोड़ी कोरिया की चांग यी ना-जंग कियून यून से 34 मिनट में अपना मैच 21517, 21-13 से हार गई।
 
इससे पहले महिला एकल के पहले दौर में एशियाई खेलों की रजत विजेता एवं तीसरी वरीय पीवी सिंधू गैर वरीय सायाका ताकाहाशी को 21-17, 7-21, 21-13 से हराकर दूसरे दौर में पहुंच गई हैं। पुरूष एकल में एच एस प्रणय और सातवीं वरीय किदाम्बी श्रीकांत भी दूसरे दौर में पहुंच गए हैं। (वार्ता) 

सम्बंधित जानकारी

Show comments
सभी देखें

ज़रूर पढ़ें

बांग्लादेशी पुरुष क्रिकेटरों का भारतीय महिलाओं ने शॉल से किया स्वागत तो BCCI पर भड़के फैंस

पूरे Diamond League में ओलंपिक के इस कांस्य पदक विजेता से आगे नहीं निकल पाए नीरज चोपड़ा

बांग्लादेशी हिंदुओं के लिए भारतीय क्रिकेटर्स बांह पर काली पट्टी बांध कर उतरें, फैंस ने की मांग

INDvsPAK हॉकी मैच में हूटर बजने से पहले आपस में भिड़े खिलाड़ी (Video)

INDvsBAN सीरीज को रद्द करने की मांग ने पकड़ा जोर, BCCI से नाराज फैंस

सभी देखें

नवीनतम

IND vs BAN : विराट कोहली को दिया गलत आउट, रिव्यू भी नहीं लिया तो भड़के रोहित शर्मा

दलीप ट्राफी में अभिमन्यु ईश्वरन का शतक, सूर्यकुमार यादव ने निराश किया

T20I World Cup में इस कारण से भारत के लिए है खिताब जीतने का बहुत बढ़िया मौका

INDvsBAN टेस्ट के दूसरे दिन गिरे 17 विकेट, भारत मजबूत स्थिति में

Morne Morkel : तब और अब...पाकिस्तान टीम के कोच v/s भारतीय टीम के कोच, फैंस ने बनाए बेहतरीन मीम्स

अगला लेख
More