विकास सेमीफाइनल में, एशियाई खेलों में लगातार तीसरा पदक तय

Webdunia
बुधवार, 29 अगस्त 2018 (16:26 IST)
जकार्ता। भारतीय मुक्केबाज विकास कृष्ण (75 किलो) ने एशियाई खेलों में लगातार तीसरा पदक पक्का करते हुए सेमीफाइनल में प्रवेश कर लिया। लगातार तीन एशियाई खेलों में पदक जीतने वाले वह भारत के पहले मुक्केबाज होंगे।
 
 
इस साल राष्ट्रमंडल खेलों में स्वर्ण पदक जीतने वाले विकास ने बाई आंख में कट लगने के बावजूद चीन के तूहेता अर्बीके टी को 3.2 से हराया। विकास ने 2010 ग्वांग्झू एशियाई खेलों में 60 किलो वर्ग में स्वर्ण जीता था। इसके बाद 2014 में इंचियोन में मिडिलवेट में कांस्य पदक जीता। 
 
अब वह कजाखस्तान के अबिलखान अमानकुल से खेलेंगे। विकास ने अपने से अधिक रफ्तार और दमखम वाले प्रतिद्वंद्वी के खिलाफ बेहतरीन प्रदर्शन किया। विश्व चैम्पियनशिप पदक जीतने वाले भारत के चार मुक्केबाजों में शामिल विकास ने काफी कम हमले बोले लेकिन उनके प्रहार एकदम सटीक रहे। 
 
इससे पहले अमित पंघाल (49 किलो) ने सेमीफाइनल में प्रवेश करके अपना पदक पक्का कर लिया। राष्ट्रमंडल खेलों के रजत पदक विजेता सेना के इस मुक्केबाज ने दक्षिण कोरिया के किम जांग रियोंग को 5.0 से हराया। अब उनका सामना फिलिपिनो कार्लो पालाम से होगा। मुक्केबाजी में सेमीफाइनल में पहुंचने पर कांस्य पदक तय हो जाता है।
 
हरियाणा के इस 20 वर्षीय मुक्केबाज का यह पहला एशियाई खेल है। उसने शुरू ही से अपने प्रतिद्वंद्वी पर दबाव बनाए रखा। दूसरी ओर खब्बू और लंबे कद का होने के बावजूद कोरियाई मुक्केबाज अच्छा प्रदर्शन करने में नाकाम रहा। 
 
इससे पहले उसने इंडिया ओपन और बुल्गारिया में स्ट्रांजा मेमोरियल टूर्नामेंट में भी स्वर्ण पदक जीते थे जबकि गोल्ड कोस्ट राष्ट्रमंडल खेलों में रजत पदक जीता था। ( भाषा)

सम्बंधित जानकारी

Show comments
सभी देखें

ज़रूर पढ़ें

बांग्लादेशी पुरुष क्रिकेटरों का भारतीय महिलाओं ने शॉल से किया स्वागत तो BCCI पर भड़के फैंस

पूरे Diamond League में ओलंपिक के इस कांस्य पदक विजेता से आगे नहीं निकल पाए नीरज चोपड़ा

बांग्लादेशी हिंदुओं के लिए भारतीय क्रिकेटर्स बांह पर काली पट्टी बांध कर उतरें, फैंस ने की मांग

INDvsPAK हॉकी मैच में हूटर बजने से पहले आपस में भिड़े खिलाड़ी (Video)

INDvsBAN सीरीज को रद्द करने की मांग ने पकड़ा जोर, BCCI से नाराज फैंस

सभी देखें

नवीनतम

IND vs BAN : विराट कोहली को दिया गलत आउट, रिव्यू भी नहीं लिया तो भड़के रोहित शर्मा

दलीप ट्राफी में अभिमन्यु ईश्वरन का शतक, सूर्यकुमार यादव ने निराश किया

T20I World Cup में इस कारण से भारत के लिए है खिताब जीतने का बहुत बढ़िया मौका

INDvsBAN टेस्ट के दूसरे दिन गिरे 17 विकेट, भारत मजबूत स्थिति में

Morne Morkel : तब और अब...पाकिस्तान टीम के कोच v/s भारतीय टीम के कोच, फैंस ने बनाए बेहतरीन मीम्स

अगला लेख
More