टोक्यो ओलंपिक के बाद नहीं आई हॉकी से अच्छी खबर, महिला टीम नहीं जीत पाई एशिया कप

Webdunia
गुरुवार, 27 जनवरी 2022 (13:35 IST)
मस्कट:टोक्यो ओलंपिक 2020 के बाद भारत के लिए हॉकी में बुरी खबरे आना लगातार जारी है। 3 टूर्नामेंट में भारत गत विजेता था लेकिन तीनों ही टूर्नामेंट में उसे बाहर होना पड़ा।

पहले जूनियर हॉकी विश्वकप में भारत चौथे स्थान पर रहा। फिर एशियाई पुरुष चैंपियन ट्रॉफी में भारत फाइनल में प्रवेश नहीं कर पाया हालांकि पाक को हराकर वह तीसरे स्थान पर रहा। अब कुछ ऐसा ही महिला हॉकी टीम के साथ हुआ है।

भारतीय महिला हॉकी टीम का एशिया कप में अपने खिताब का बचाव करने का सपना बुधवार को यहां साउथ कोरिया से 2-3 की हार के साथ ही चकनाचूर हो गया। भारत ने अच्छी शुरुआत की तथा 28वें मिनट में वंदना कटारिया के गोल से बढ़त बनाई लेकिन कोरिया ने इसके बाद शानदार वापसी की। उसकी तरफ से कप्तान एनुबी चेओन (31वें), सेउंग जू ली (45वें) और हाइजिन चो (47वें मिनट) ने गोल किए। भारत अब शुक्रवार को तीसरे और चौथे स्थान के प्लेऑफ मैच चीन से भिड़ेगा।

जापान ने दूसरे सेमीफाइनल में चीन को 2-1 से हराकर फाइनल में कोरिया से भिड़ने का हक पाया। पहले दो क्वॉर्टर अगर भारत के नाम रहे तो कोरिया ने हाफ टाइम के बाद अपना दबदबा दिखाया। भारत ने पहले क्वॉर्टर की शुरुआत में पेनल्टी कॉर्नर हासिल किया लेकिन गुरजीत के फ्लिक को कोरियाई गोलकीपर ने बचा दिया। इसके कुछ मिनट बाद शर्मिला देवी का रिवर्स हिट गोल के ऊपर से बाहर चला गया। लालरेम्सियामी ने भारत को जल्द ही बढ़त दिला दी लेकिन सर्किल के अंदर फाउल होने के कारण गोल को अमान्य करार दिया गया।
 

पहला क्वार्टर समाप्त होने से कुछ देर पहले वंदना का करीब से जमाया गया रिवर्स हिट कोरियाई गोलकीपर ने रोक दिया। भारत दो बार गोल करने के करीब पहुंचा और वह दोनों टीम में बेहतर नजर आ रहा था लेकिन मौकों को नहीं भुना पाया। कोरिया जवाबी हमलों में खतरनाक नजर आ रहा था लेकिन भारतीय रक्षकों ने भी पूरी मुस्तैदी दिखायी। दूसरे क्वार्टर में कोरिया ने पेनल्टी कार्नर हासिल किया लेकिन भारतीय कप्तान गोलकीपर सविता ने दो बार अच्छा बचाव किया।


भारत ने मध्यांतर से दो मिनट पहले लगातार दो पेनल्टी कार्नर हासिल किये और वंदना ने दूसरे अवसर पर रिबाउंड पर गोल करके टीम को बढ़त दिला दी। कोरिया की टीम मध्यांतर के बाद पूरी तरह से बदली हुई दिखी।

चेओन ने 31वें मिनट में पेनल्टी कॉर्नर पर बराबरी का गोल किया। भारत का पेनल्टी कार्नर पर प्रदर्शन अच्छा नहीं रहा और गुरजीत फिर चूक गयी। तीसरे क्वार्टर से ठीक पहले कोरिया ने ली के गोल से बढ़त बनाकर भारतीयों को हतप्रभ कर दिया। कोरिया ने चौथे और अंतिम क्वार्टर के दूसरे मिनट में ही स्कोर 3-1 कर दिया जब चो ने हेजियोंग शिन के पास पर सविता को छकाते हुए गोल दागा। लालरेम्सियामी ने अंतिम हूटर बजने से छह मिनट पहले वंदना के ऊंचे पास पर गोल किया लेकिन इससे हार का अंतर ही कम हो पाया।
Koo App

सम्बंधित जानकारी

Show comments
सभी देखें

ज़रूर पढ़ें

बांग्लादेशी पुरुष क्रिकेटरों का भारतीय महिलाओं ने शॉल से किया स्वागत तो BCCI पर भड़के फैंस

पूरे Diamond League में ओलंपिक के इस कांस्य पदक विजेता से आगे नहीं निकल पाए नीरज चोपड़ा

बांग्लादेशी हिंदुओं के लिए भारतीय क्रिकेटर्स बांह पर काली पट्टी बांध कर उतरें, फैंस ने की मांग

INDvsPAK हॉकी मैच में हूटर बजने से पहले आपस में भिड़े खिलाड़ी (Video)

INDvsBAN सीरीज को रद्द करने की मांग ने पकड़ा जोर, BCCI से नाराज फैंस

सभी देखें

नवीनतम

IND vs BAN : विराट कोहली को दिया गलत आउट, रिव्यू भी नहीं लिया तो भड़के रोहित शर्मा

दलीप ट्राफी में अभिमन्यु ईश्वरन का शतक, सूर्यकुमार यादव ने निराश किया

T20I World Cup में इस कारण से भारत के लिए है खिताब जीतने का बहुत बढ़िया मौका

INDvsBAN टेस्ट के दूसरे दिन गिरे 17 विकेट, भारत मजबूत स्थिति में

Morne Morkel : तब और अब...पाकिस्तान टीम के कोच v/s भारतीय टीम के कोच, फैंस ने बनाए बेहतरीन मीम्स

अगला लेख
More