Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
मंगलवार, 15 अक्टूबर 2024
webdunia
Advertiesment

महिला खिलाड़ियों के जज़्बे को सलाम करने के लिए फिर आ रहा है 'बीबीसी इंडियन स्पोर्ट्स वुमन ऑफ द ईयर' अवॉर्ड

हमें फॉलो करें महिला खिलाड़ियों के जज़्बे को सलाम करने के लिए फिर आ रहा है 'बीबीसी इंडियन स्पोर्ट्स वुमन ऑफ द ईयर' अवॉर्ड
, सोमवार, 18 जनवरी 2021 (18:36 IST)
(BBC ISWOTY) अवॉर्ड भारतीय महिला खिलाड़ियों की कामयाबी का जश्न मनाने के लिए शुरू किया गया बीबीसी का 'इंडियन स्पोर्ट्स वुमन ऑफ द ईयर' अवॉर्ड एक बार फिर आ रहा है। बीबीसी इंडियन स्पोर्ट्स वुमन ऑफ द ईयर (BBC ISWOTY) अवॉर्ड 2019 को ज़बरदस्त कामयाबी मिली थी और अब 2020 के लिए भी इन अवॉर्ड्स का ऐलान होने वाला है।

बीबीसी स्पोर्ट्स वुमन ऑफ द ईयर अवॉर्ड (BBC ISWOTY) की विजेता का ऐलान फैन्स की ऑनलाइन वोटिंग के आधार पर होगा। नामचीन खेल पत्रकारों, एक्सपर्ट्स और बीबीसी के संपादकों की एक ज्यूरी खिलाड़ियों की एक सूची तैयार करेगी। फैन्स इसी सूची में शामिल खिलाड़ियों के पक्ष में वोटिंग करेंगे। सबसे ज़्यादा वोट हासिल करने वालों को बीबीसी इंडियन स्पोर्ट्स वुमन ऑफ द ईयर अवॉर्ड दिया जाएगा। 8 फरवरी, 2021 को शॉर्टलिस्ट की गईं पांच खिलाड़ियों के नाम घोषित किए जाएंगे।

दुनियाभर में फैले बीबीसी के दर्शक, पाठक और श्रोता बीबीसी की भारतीय भाषा सेवाओं के प्लेटफॉर्मों और बीबीसी स्पोर्ट्स वेबसाइट पर इन चयनित खिलाड़ियों के पक्ष में वोटिंग करेंगे। वोटिंग के आधार पर जीतने वाली खिलाड़ी के नाम का ऐलान 8 मार्च, 2021 को किया जाएगा।वहीं ‘बीबीसी इंडियन स्पोर्ट्स वुमन ऑफ द ईयर’ होंगी।

इस साल बीबीसी इंडियन स्पोर्ट्स वुमन ऑफ द ईयर अवॉर्ड में ’स्पोर्ट्स हैकथॉन’ को शामिल किया गया है, जहां भारत की अलग-अलग भाषाओं में पत्रकारिता की पढ़ाई कर रहे स्टूडेंट्स भारतीय महिला खिलाड़ियों पर विकिपीडिया पर नई एंट्री क्रिएट करेंगे। यहां ये स्टूडेंट्स अंग्रेजी, हिंदी, गुजराती, मराठी, पंजाबी, तमिल और तेलुगू में भारतीय महिलाओं के बारे में विकिपीडिया पर मौजूद एंट्री को सुधारेंगे और नई एंट्री भी डालेंगे।

विकिपीडिया में उनका यह अहम योगदान होगा। इससे भारतीय महिला खिलाड़ियों की ऑनलाइन मौजूदगी और प्रतिनिधित्व दोनों बढ़ेगा। इस बारे में और अधिक जानकारी 8 फरवरी, 2021 को जारी की जाएगी। इस अवॉर्ड के बारे में बीबीसी के डायरेक्टर जनरल टिम डेवी ने कहा, मुझे खुशी है कि बीबीसी इंडियन स्पोर्ट्सवुमन ऑफ द ईयर अवॉर्ड दूसरी बार दिए जाने वाले हैं। यह पूरे भारत की महिला खिलाड़ियों की कामयाबियों का जश्न मनाने का बेहतरीन मौका है।

मैं खुश हूं कि बीबीसी उनकी सफलताओं को सामने लाने के काम की अगुआई कर रहा है।बीबीसी की भारतीय भाषाओं की सेवाओं की प्रमुख रूपा झा ने कहा, इस प्रतिष्ठित पुरस्कार का मकसद ‘चेंज मेकर्स’ को रेखांकित करना और उन बेहतरीन महिला खिलाड़ियों का सम्मान करना है जिन्होंने न सिर्फ अपने प्रदर्शन को बेहतर किया, बल्कि कोविड-19 की वजह से उथल-पुथल भरे साल में गेम चेंजर भी रही हैं।

उम्मीद है कि इस बार भी लगातार बढ़ते अपने ऑडियंस की बढ़-चढ़कर भागीदारी देखने को मिलेगी। इस साल वो दूसरी बार अपनी सबसे पसंदीदा महिला खिलाड़ी को चुनने के लिए वोटिंग करेंगे।बीबीसी इंडियन स्पोर्ट्स वुमन ऑफ द ईयर अवॉर्ड की ज्यूरी की ओर से नॉमिनेशन के ऐलान और फैन्स के लिए ऑनलाइन वोटिंग खुलते ही बीबीसी की ओर से इन खिलाड़ियों के बारे में विस्तृत जानकारियां देने का सिलसिला शुरू हो जाएगा।

बीबीसी पांच नामित खिलाड़ियों की खेल यात्रा पर वीडियो फीचर बनाएगा और रिपोर्ट पेश करेगा। इसके साथ ही स्पोर्ट्स चेंज मेकर्स, उनकी बाधाओं और सफलताओं पर एक सीरीज का भी प्रसारण होगा। बीबीसी की ओर से खेलों से जुड़ी उस शख़्सियत का भी सम्मान होगा, जिसने भारतीय खेलों में असाधारण योगदान दिया है। खेल से जुड़ी इस हस्ती को ‘लाइफ टाइम अचीवमेंट अवॉर्ड’ से सम्मानित किया जाएगा। साथ ही, इमर्जिंग स्पोर्ट्स प्लेयर अवॉर्ड भी दिया जाएगा।

पिछले साल बैडमिंटन खिलाड़ी पीवी सिंधु को बीबीसी का पहला ‘इंडियन स्पोर्ट्स वुमन ऑफ द ईयर अवॉर्ड’ मिला था, जबकि मशहूर तेज़ धाविका पीटी उषा को लाइफ टाइम अचीवमेंट अवॉर्ड दिया गया था। पीटी उषा को भारतीय खेलों में उनके योगदान और नई खिलाड़ियों की कई पीढ़ियों को प्रेरित करने के लिए यह सम्मान दिया गया था।

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

ब्रिस्बेन में एक पारी में 5 विकेट चटकाने वाले पांचवें भारतीय टेस्ट गेंदबाज बने सिराज