भारतीय गोल्फर अनिर्बान लाहिड़ी संयुक्त 16वें स्थान पर

Webdunia
शनिवार, 4 अगस्त 2018 (15:09 IST)
एक्रोन। भारतीय गोल्फर अनिर्बान लाहिड़ी डब्ल्यूजीसी-ब्रिजस्टोन निमंत्रण गोल्फ टूर्नामेंट के दूसरे दिन इवन पार 70 के कार्ड से संयुक्त रूप से 16वें स्थान पर चल रहे हैं।
 
 
पहले दौर में उन्होंने पांच अंडर 65 का शानदार कार्ड खेला था लेकिन अब 36 होल में उनका स्कोर पांच अंडर का है। लेकिन वह बीती रात संयुक्त सातवें से संयुक्त 16वें स्थान पर खिसक गए हैं। 
 
युवा भारतीय शुभंकर शर्मा का दूसरा दिन निराशाजनक रहा जिसमें उन्होंने नौ ओवर 79 का कार्ड खेला। इससे उनका कुल स्कोर 11 ओवर में 151 है। वह 71वें और अंतिम स्थान पर हैं।
 
टाइगर वुड्स ने संयुक्त 14वें से संयुक्त 10वें स्थान पर छलांग लगाई। उन्होंने पहले दौर में 66 और दूसरे दौर में दो अंडर 68 का कार्ड खेला था। (भाषा)

सम्बंधित जानकारी

Show comments
सभी देखें

ज़रूर पढ़ें

WTC Cycle में भारत का सबसे खराब प्रदर्शन, कुल 10 मैच भी नहीं जीत पाई टीम इंडिया

भारतीय टेस्ट टीम का भविष्य: बल्लेबाजी से ज्यादा चिंताजनक स्थिति गेंदबाजी की

रोहित शर्मा और रविंद्र जड़ेजा आखिरी बार टेस्ट क्रिकेट खेल चुके हैं

विराट कोहली का 'Ego' प्रॉब्लम? नहीं छोड़ पा रहे ऑफ स्टंप की गेंद, सचिन से सीख लेने का सही वक्त

अर्जुन पुरस्कार मेरा मजाक उड़ाने वालों को जवाब है: पैरा शटलर नित्या

अगला लेख
More