कमाल की कोरियाई टीम को चक दे गर्ल्स ने 3-1 से दी मात

महिला जूनियर विश्व कप: भारत ने कोरिया को 3-1 से हराया

Webdunia
शुक्रवार, 8 दिसंबर 2023 (14:03 IST)
भारतीय जूनियर महिला हॉकी टीम ने शुक्रवार को खेले गए एफआईएच हॉकी महिला जूनियर विश्व कप 2023 के नौवें से 12वें स्थान के क्वालीफिकेशन मैच में कोरिया को 3-1 से हरा दिया।चिली के सैंटियागो में खेले गये मैच में भारत के लिए रोपनी कुमारी (23वें मिनट), मुमताज खान (44वें मिनट) और अन्नू (46वें मिनट) ने गोल किए, जबकि कोरिया के लिए जियुन चोई (19वें मिनट) एकमात्र गोल करने वाली खिलाड़ी थी।

शुरूआती क्वार्टर में कोरिया ने दबदबा बनाए रखा और पहला पेनल्टी कॉर्नर हासिल किया, लेकिन इसका फायदा नहीं उठा सका। भारतीय लड़कियों ने जवाबी हमलों में कोरिया की रक्षापंक्ति को व्यस्त रखा मगर वह भी गोल करने में असफल रहीं। दूसरे क्वार्टर में भारत और कोरिया ने आक्रामक खेल जारी रखा। कोरिया के जियुन चोई ने 19वें मिनट में सटीक पेनल्टी कॉर्नर स्ट्राइक के साथ गतिरोध को तोड़ दिया, लेकिन भारत ने रोपनी कुमारी ने 23वें मिनट में पेनाल्टी कार्नर के जरिये गोल कर स्कोर बराबर कर दिया।


सम्बंधित जानकारी

Show comments
सभी देखें

ज़रूर पढ़ें

गंभीर दौर की शुरूआत, क्या कोच का था विराट और रोहित के इस्तीफे में हाथ?

सिर झुकाए कोहली ने रेल्वे के सांगवान पर बोल्ड होने के बाद ही बना लिया होगा संन्यास का मन (Video)

Fab Four में सबसे आगे थे विराट, जानें कैसे 5 साल में चले गए सबसे पीछे

टेस्ट क्रिकेट से रोहित शर्मा और विराट कोहली का संन्यास: भारतीय टीम पर कितना असर पड़ेगा?

टेस्ट टीम में रोहित शर्मा विराट कोहली की जगह भर सकते हैं यह 5 युवा चेहरे

अगला लेख