हरमनप्रीत के 2 गोल से भारत ने स्पेन को 5-1 से हराया

Webdunia
सोमवार, 30 सितम्बर 2019 (00:57 IST)
एंटवर्प (बेल्जियम)। ड्रैग फ्लिकर हरमनप्रीत सिंह के 2 गोल की बदौलत भारतीय पुरुष हॉकी टीम ने रविवार को यहां स्पेन को 5-1 से हराकर लगातार तीसरी जीत दर्ज की।
 
हरमनप्रीत ने 41वें और 51वें मिनट में गोल दागे। इसके अलावा आकाशदीप सिंह (5वें मिनट), एसवी सुनील (20वें मिनट) और रमनदीप सिंह (35वें मिनट) ने भी भारत की ओर से 1-1 गोल किया।
 
भारत की शुरुआत अच्छी नहीं रही और तीसरे मिनट में ही टीम 0-1 से पिछड़ गई थी। स्पेन ने अपने पहले ही मूव पर इग्लेसियास अल्वारो के गोल की बदौलत बढ़त बनाई। पहले दो मैचों में दो जीत से आत्मविश्वास से भी भारतीय टीम ने 2 मिनट बाद ही आकाशदीप के मैदानी गोल से बढ़त बना ली।
 
एसवी सुनील ने भारतीय टीम में वापसी का जश्न दूसरे क्वार्टर में शानदार गोल करके मनाना और भारत को 2-1 से आगे किया। भारतीय टीम मध्यांतर तक 2-1 से आगे थी। भारतीय टीम ने तीसरे क्वार्टर में कई अच्छे मूव बनाए। रमनदीप ने इसके बाद 35वें मिनट में भारत की ओर से तीसरा गोल दागा।
 
हरमनप्रीत ने पेनल्टी कॉर्नर को गोल में बदलकर भारत को 4-1 से आगे किया और फिर अंतिम क्वार्टर में एक और पेनल्टी को गोल में बदलकर टीम की 5-1 से जीत सुनिश्चित की।
 

सम्बंधित जानकारी

Show comments
सभी देखें

ज़रूर पढ़ें

रोहित और कोहली का T20I टीम में चयन क्या विश्व कप में भारत को भारी पड़ेगा?

लक्ष्य और चिराग को भारतीय टीम में जगह मिलने से सेन परिवार में खुशी का माहौल

क्या विराट और रोहित दिखेंगे सलामी बल्लेबाजी करते हुए? यह 5 सवाल उठे

धोनी के हस्ताक्षर वाली टीशर्ट आज भी दिल के करीब संजोकर रखी है सुनील गावस्कर ने

तुम लोग कुछ भी कहो, मैं नहीं रुकने वाला

सभी देखें

नवीनतम

1000 रन पार यशस्वी जायसवाल, INDvsENG सीरीज में जड़ दिए 700 से ज्यादा रन

तोक्यो ओलंपिक के कांस्य को पेरिस में स्वर्ण पदक में तब्दील करना है भारतीय हॉकी टीम का लक्ष्य

7 साल पहले धर्मशाला में ही डेब्यू कर बचाया था कुलदीप ने, 1 दर्जन मैचों में बनाया यह रिकॉर्ड

100वां टेस्ट खेल रहे अश्विन ने कुलदीप के हाथों में गेंद देकर जीता दिल (Video)

फीफा विश्व कप क्वालीफाइंग राउंड 2 के लिए भारतीय पुरुष फुटबॉल टीम की घोषणा

अगला लेख
More