हॉकी विश्वकप में पदक पर नजर : मनप्रीत

Webdunia
गुरुवार, 15 फ़रवरी 2018 (19:14 IST)
नई दिल्ली। भारतीय पुरुष हॉकी टीम के कप्तान मनप्रीत सिंह ने 2018 को भारतीय हॉकी के लिए महत्वपूर्ण वर्ष बताते हुए गुरुवार को कहा कि टीम की नजर भुवनेश्वर में होने वाले विश्वकप में पदक जीतने पर टिकी हुई है। हॉकी विश्वकप का आयोजन इस साल नवंबर में ओडिशा में होना है। ओडिशा ने गत वर्ष नवंबर में एफआईएच हॉकी वर्ल्ड लीग फाइनल्स की मेजबानी भी की थी।


मनप्रीत ने हॉकी इंडिया और ओडिशा सरकार के बीच पांच साल के समझौते करार की घोषणा के अवसर पर कहा, यह साल हमारे लिए बहुत ही महत्वपूर्ण है। हमें सुल्तान अजलान शाह, राष्ट्रमंडल खेलों, एशियाई खेलों और विश्वकप में हिस्सा लेना है। टीम के सभी खिलाड़ियों की एक ही सोच है कि सभी टूर्नामेंटों में पदक जीतने हैं। हम इसके सिवाय कुछ और नहीं सोच रहे हैं।

हॉकी विश्वकप का आयोजन इस साल नवंबर में ओडिशा में होना है। ओडिशा ने गत वर्ष नवंबर में एफआईएच हॉकी वर्ल्ड लीग फाइनल्स की मेजबानी भी की थी। भारत ने विश्वकप के इतिहास में 1971 के पहले टूर्नामेंट में कांस्य पदक, 1973 में रजत पदक और 1975 में स्वर्ण पदक जीता था। भारत इन तीन विश्वकप के बाद फिर कभी सेमीफाइनल्स में नहीं पहुंच पाया।

भारतीय हॉकी टीम ने पिछले कुछ वर्षों में जैसा प्रदर्शन किया है उससे यह उम्मीद दिखाई दे रही है कि टीम इस बार पदक जीत सकती है। मनप्रीत ने साथ ही कहा, ओडिशा में हॉकी खेलने का एक अलग ही मजा है और खिलाड़ियों को दर्शकों का भरपूर समर्थन मिलता है। इससे उनके खेल का स्वर काफी ऊंचा हो जाता है।

कप्तान ने कहा, अच्छा लगता है कि ओडिशा में विश्वकप की मेजबानी हो रही है। जहां दर्शकों का अपार समर्थन मिलता है। हम ओडिशा में होने वाले विश्वकप को लेकर बेहद रोमांचित हैं। समारोह में मौजूद पूर्व भारतीय कप्तानों दिलीप टिर्की, धनराज पिल्लई और विरेन रक्सिना ने ओडिशा की मेजबानी की सराहना करते हुए कहा, दर्शकों का उत्साह जबर्दस्त है और अभ्यास मैच देखने ही हजारों दर्शक आ जाते हैं। पूरी उम्मीद है कि इस बार भारतीय टीम विश्वकप में पदक जीतने में कामयाब होगी। (वार्ता)
Show comments
सभी देखें

ज़रूर पढ़ें

बांग्लादेशी पुरुष क्रिकेटरों का भारतीय महिलाओं ने शॉल से किया स्वागत तो BCCI पर भड़के फैंस

पूरे Diamond League में ओलंपिक के इस कांस्य पदक विजेता से आगे नहीं निकल पाए नीरज चोपड़ा

बांग्लादेशी हिंदुओं के लिए भारतीय क्रिकेटर्स बांह पर काली पट्टी बांध कर उतरें, फैंस ने की मांग

INDvsPAK हॉकी मैच में हूटर बजने से पहले आपस में भिड़े खिलाड़ी (Video)

INDvsBAN सीरीज को रद्द करने की मांग ने पकड़ा जोर, BCCI से नाराज फैंस

सभी देखें

नवीनतम

दीपिका ने तीरंदाजी विश्व कप फाइनल में 5वां रजत पदक जीता, धीरज हारे

वाशिंगटन सुंदर न्यूजीलैंड के खिलाफ टीम में शामिल, किसका कटेगा पत्ता?

ट्रैविस हेड दूसरी बार बनेंगे पिता, नहीं खेलेंगे BGT से पहले पाकिस्तान के खिलाफ घरेलू सीरीज

केन विलियमसन खेलेंगे दूसरा टेस्ट? कप्तान टॉम लैथम ने दी जानकारी

वह दिन नदीम का था, पेरिस ओलंपिक भाला फेंक फाइनल पर बोले नीरज चोपड़ा

अगला लेख
More