7 साल बाद फिर शुरु होगा हॉकी का लीग टूर्नामेंट, वित्तीय कारणों से हुआ था बंद

FIL को 2024 से फिर से शुरू करने की योजना है हॉकी इंडिया की

Webdunia
बुधवार, 12 अप्रैल 2023 (18:06 IST)
नई दिल्ली: हॉकी इंडिया की वित्तीय कारणों से बंद हुई हॉकी इंडिया लीग (एचआईएल) को 2024 से फिर से शुरू करने की योजना है और इसके लिए उसने सोमवार को विशेष व्यावसायिक और विपणन भागीदार की घोषणा की।

वित्तीय कारणों से हॉकी इंडिया लीग को 2017 में बंद कर दिया गया था और हॉकी इंडिया इसको फिर से शुरू करने के लिए नए साझेदारों की तलाश में है।

हॉकी इंडिया के सूत्रों ने पीटीआई से कहा,‘‘ एचआईएल से खेल को बड़ी सफलता मिली थी और हम अब इसे अगले साल से फिर से शुरू करने की प्रक्रिया में हैं।’’

उन्होंने कहा,‘‘ हम चाहते हैं कि यह लीग जल्द से जल्द शुरू हो लेकिन अगले साल फरवरी तक विश्व हॉकी महासंघ (एफआईएच) का कार्यक्रम काफी व्यस्त है और कोई ‘विंडो’ खाली नहीं है। लेकिन इससे हमें सभी चीजों को व्यवस्थित करने का समय मिल जाएगा।’’

हॉकी इंडिया ने सोमवार को बिग बैंग मीडिया वेंचर्स प्राइवेट लिमिटेड को अपनी विशेष वाणिज्यिक और विपणन भागीदार एजेंसी के रूप में घोषित किया। यह लीग को फिर से शुरू करने की दिशा में पहला बड़ा कदम है।

हॉकी इंडिया के अध्यक्ष दिलीप टिर्की ने कहा,‘‘ आज मैं बहुत खुश हूं क्योंकि जब मैंने हॉकी इंडिया के अध्यक्ष का पद संभाला तो हॉकी इंडिया लीग को शुरू करना मेरी मुख्य प्राथमिकता थी। यह भारत के लिए एक महत्वपूर्ण कदम होगा और हमें खुशी है कि बिग बैंग मीडिया वेंचर्स प्राइवेट लिमिटेड एचआईएल के लिए व्यावसायिक साझेदार के रूप में हम से जुड़ा है।’’

उन्होंने कहा,‘‘ मुझे बहुत खुशी है कि हम हॉकी इंडिया लीग के नए युग की शुरुआत करने की तरफ आगे बढ़ रहे हैं। यह न केवल भारत में हॉकी को पुनर्जीवित करेगा, बल्कि विश्व स्तर पर इस खेल में नई ऊर्जा भी प्रदान करेगा।’’

हॉकी इंडिया के महासचिव भोलानाथ सिंह ने कहा,‘‘हॉकी इंडिया लीग से दुनिया के सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी एक मंच पर एकत्रित होंगे और इससे युवा प्रतिभाओं को नई सीख मिलेगी।’’(भाषा)

Related News

Show comments
सभी देखें

ज़रूर पढ़ें

बांग्लादेशी पुरुष क्रिकेटरों का भारतीय महिलाओं ने शॉल से किया स्वागत तो BCCI पर भड़के फैंस

पूरे Diamond League में ओलंपिक के इस कांस्य पदक विजेता से आगे नहीं निकल पाए नीरज चोपड़ा

बांग्लादेशी हिंदुओं के लिए भारतीय क्रिकेटर्स बांह पर काली पट्टी बांध कर उतरें, फैंस ने की मांग

INDvsPAK हॉकी मैच में हूटर बजने से पहले आपस में भिड़े खिलाड़ी (Video)

INDvsBAN सीरीज को रद्द करने की मांग ने पकड़ा जोर, BCCI से नाराज फैंस

सभी देखें

नवीनतम

कश्‍मीर में शांति के लिए मैराथन, मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला ने दिखाई हरी झंडी

भारत बनाम न्यूजीलैंड : रचिन रवींद्र ने न्यूजीलैंड की जीत के बाद CSK को दिया धन्यवाद

भारत में टेस्ट जीतने वाले न्यूजीलैंड के तीसरे कप्तान बने टॉम लैथम

न्यूजीलैंड टीम ने रचा इतिहास, 36 सालों बाद भारत को घरेलू मैदान पर हराया

कश्मीर मैराथन के दुनिया की शीर्ष प्रतियोगिताओं में शुमार होने की उम्मीद है: मुख्यमंत्री अब्दुल्ला

अगला लेख
More