असम में 'गोल्डन गर्ल' हिमा दास का जोरदार स्वागत

Webdunia
शुक्रवार, 7 सितम्बर 2018 (18:12 IST)
गुवाहाटी। भारत की स्टार युवा फर्राटा धाविका हिमा दास अंतरराष्ट्रीय स्तर पर 2 स्वर्ण पदक जीतने के बाद शुक्रवार को पहली बार अपने गृह नगर असम पहुंचीं, जहां उनका जोरदार स्वागत किया गया।
 
 
'धींग एक्सप्रेस' के नाम से विख्यात हिमा का असम के लोकप्रिय गोपीनाथ बारदोलोई अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पहुंचने पर शानदार स्वागत किया गया। हवाई अड्डे पर हिमा के स्वागत के लिए उनके परिजनों के अलावा मुख्यमंत्री सर्बानंद सोनोवाल भी मौजूद थे। 'गोल्डन गर्ल' हिमा की एक झलक पाने के लिए हवाई अड्डे के बाहर बड़ी संख्या में लोग मौजूद थे।
 
हिमा ने हवाई अड्डे के बाहर पत्रकारों से कहा कि मैं अपने राज्य लौटकर काफी खुश हूं। शानदार स्वागत के लिए मैं सबका शुक्रिया अदा करती हूं। हिमा सारूसजाई स्टेडियम जाने से पहले हिमा महान गायक डॉ. भूपेन हजारिका को श्रद्धांजलि भी देंगी। सारूसजाई स्टेडियम वह स्टेडियम है, जहां से हिमा ने अपने करियर की शुरुआत की थी। राज्य की खेल नीति के तहत सरकार की ओर से आयोजित एक कार्यक्रम में हिमा को 1.6 करोड़ रुपए की नकद राशि का पुरस्कार दिया जाएगा।
 
गौरतलब है कि 18 वर्षीय हिमा ने फिनलैंड में वर्ल्ड अंडर-20 एथलेटिक्स चैंपियनशिप में स्वर्ण जीतने के बाद इंडोनेशिया में हाल में संपन्न हुए 18वें एशियाई खेलों में भी शानदार प्रदर्शन कर महिलाओं की 4 गुना 400 मीटर रिले स्पर्धा में भारत को स्वर्ण दिलाया था।
 
हिमा मध्य असम के धींग क्षेत्र में एक किसान परिवार से ताल्लुक रखती हैं। हिमा ने इस वर्ष जुलाई में फिनलैंड में आयोजित आईएएएफ वर्ल्ड अंडर-20 एथलेटिक्स चैंपियनशिप में स्वर्ण पदक जीतकर इतिहास रच दिया था। हिमा अंतरराष्ट्रीय स्तर पर ट्रैक स्पर्धा में स्वर्ण पदक जीतने वाली पहली भारतीय बन गई थीं। 

सम्बंधित जानकारी

Show comments
सभी देखें

ज़रूर पढ़ें

बांग्लादेशी पुरुष क्रिकेटरों का भारतीय महिलाओं ने शॉल से किया स्वागत तो BCCI पर भड़के फैंस

पूरे Diamond League में ओलंपिक के इस कांस्य पदक विजेता से आगे नहीं निकल पाए नीरज चोपड़ा

बांग्लादेशी हिंदुओं के लिए भारतीय क्रिकेटर्स बांह पर काली पट्टी बांध कर उतरें, फैंस ने की मांग

INDvsPAK हॉकी मैच में हूटर बजने से पहले आपस में भिड़े खिलाड़ी (Video)

INDvsBAN सीरीज को रद्द करने की मांग ने पकड़ा जोर, BCCI से नाराज फैंस

सभी देखें

नवीनतम

IND vs BAN : विराट कोहली को दिया गलत आउट, रिव्यू भी नहीं लिया तो भड़के रोहित शर्मा

दलीप ट्राफी में अभिमन्यु ईश्वरन का शतक, सूर्यकुमार यादव ने निराश किया

T20I World Cup में इस कारण से भारत के लिए है खिताब जीतने का बहुत बढ़िया मौका

INDvsBAN टेस्ट के दूसरे दिन गिरे 17 विकेट, भारत मजबूत स्थिति में

Morne Morkel : तब और अब...पाकिस्तान टीम के कोच v/s भारतीय टीम के कोच, फैंस ने बनाए बेहतरीन मीम्स

अगला लेख
More