Publish Date: Wed, 02 Jan 2019 (15:46 IST)
Updated Date: Wed, 02 Jan 2019 (15:50 IST)
कार्डिफ। हैरी केन के रिकॉर्ड प्रदर्शन के दम पर टोटेनहैम हाटस्पर ने 2019 की शानदार शुरुआत करते हुए मंगलवार को इंग्लिश प्रीमियर लीग में कार्डिफ सिटी को 3-0 से हराया।
केन ने तीसरे मिनट में टीम की ओर से गोल दागा जो लगातार पांचवें वर्ष नए साल के दिन ईपीएल में उनका गोल है। उन्होंने एंडी कोल और स्टीवन गेरार्ड के रिकॉर्ड की बराबरी की। स्पर्स की ओर से क्रिस्टियन एरिकसन और सोन ह्युंग मिन ने भी एक-एक गोल किया।
इस जीत से स्पर्स की टीम अंक तालिका में दूसरे स्थान पर पहुंच गई है। टीम शीर्ष पर चल रहे लीवरपूल से छह अंक पीछे जबकि तीसरे स्थान पर चल रहे मैनचेस्टर सिटी से एक अंक आगे है।