1500 मीटर में 19 साल पुराना रिकॉर्ड तोड़कर खिताब जीतने वाली हरमिलन नहीं है किसी मॉडल से कम (PICS)

Webdunia
शुक्रवार, 17 सितम्बर 2021 (12:43 IST)
वारंगल: पंजाब की हरमिलन कौर बैन्स ने गुरुवार को यहां 60वीं राष्ट्रीय ओपन एथलेटिक्स चैंपियनशिप में 19 साल पुराना रिकॉर्ड तोड़ते हुए 1500 मीटर दौड़ का खिताब जीता जबकि 100 मीटर में दिल्ली की तरनजीत कौर ने बाजी मारी।
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Harmilan Bains (@the_.queeen_)

इक्कीस साल की हरमिलन ने चार मिनट 5.39 सेकेंड के समय के साथ सुनीता रानी का चार मिनट 6.03 सेकेंड का रिकॉर्ड तोड़ा जो उन्होंने बुसान में 2002 एशियाई खेलों में बनाया था।दिल्ली की केएम चंदा चार मिनट 18.24 सेकेंड के साथ दूसरे स्थान पर रही।
 
 
 
 
View this post on Instagram
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Harmilan Bains (@the_.queeen_)

जनवरी 2020 से राष्ट्रीय स्तर की आठ रेस में शीर्ष पर रही हरमिलन ने शानदार प्रगति की। उन्होंने पिछले साल भुवनेश्वर में खेल इंडिया विश्वविद्यालय खेलों में चार मिनट 14.68 सेकेंड का समय लेने के बाद इस साल 16 मार्च को फेडरेशन कप में चार मिनट 8.70 सेकेंड और फिर 21 जून को इंडियन ग्रां प्री में चार मिनट 08.27 सेकेंड का समय लिया। वह अब राष्ट्रीय रिकॉर्ड तोड़ने में सफल रही।
 
 
 
 
View this post on Instagram
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Harmilan Bains (@the_.queeen_)

तरनजीत ने 11.50 सेकेंड के निजी सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन के साथ 100 मीटर दौड़ का खिताब जीता।नरेश कुमार ने 10.30 सेकेंड के समय के साथ पुरुष 100 मीटर खिताब जीता। यह इस साल 100 मीटर में किसी भारतीय धावक का दूसरा सर्वश्रेष्ठ समय है। गुरिंदरवीर सिंह ने 26 जून को पटियाला में 10.27 सेकेंड का समय लिया था।
 
 
 
 
View this post on Instagram
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Harmilan Bains (@the_.queeen_)

गुंटूर के 23 साल के नरेश भारतीय इतिहास के पांच सबसे तेज धावकों में शामिल हो गए हैं। उन्होंने 2001 में अनिल कुमार के 10.37 सेकेंड के मीट रिकॉर्ड को भी तोड़ा।
 
 
 
 
View this post on Instagram
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Harmilan Bains (@the_.queeen_)

पुरुष 1500 मीटर में उलटफेर देखने को मिला। हरियाणा के परवेज खान ने एशियाई एथलेटिक्स चैंपियनशिप के दो बार के पदक विजेता रेलवे के अजय कुमार सरोज को पछाड़कर शीर्ष स्थान हासिल किया। राष्ट्रीय स्तर पर 20 अगस्त 2019 से अजय की यह पहली हार है।
 
 
 
 
View this post on Instagram
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Harmilan Bains (@the_.queeen_)

एशियाई खेलों की स्वर्ण पदक विजेता हेप्टाथलीट रेलवे की स्वप्ना बरमन ने महिला ऊंची कूंद का खिताब जीता जबकि हरियाणा के साहिल सिलवाल ने 77.79 मीटर के प्रयास के साथ पुरुष भाला फेंक का खिताब अपने नाम किया।(भाषा)

वेबदुनिया पर पढ़ें

सम्बंधित जानकारी

Show comments
सभी देखें

ज़रूर पढ़ें

बांग्लादेशी पुरुष क्रिकेटरों का भारतीय महिलाओं ने शॉल से किया स्वागत तो BCCI पर भड़के फैंस

पूरे Diamond League में ओलंपिक के इस कांस्य पदक विजेता से आगे नहीं निकल पाए नीरज चोपड़ा

बांग्लादेशी हिंदुओं के लिए भारतीय क्रिकेटर्स बांह पर काली पट्टी बांध कर उतरें, फैंस ने की मांग

INDvsPAK हॉकी मैच में हूटर बजने से पहले आपस में भिड़े खिलाड़ी (Video)

INDvsBAN सीरीज को रद्द करने की मांग ने पकड़ा जोर, BCCI से नाराज फैंस

सभी देखें

नवीनतम

दलीप ट्राफी में अभिमन्यु ईश्वरन का शतक, सूर्यकुमार यादव ने निराश किया

T20I World Cup में इस कारण से भारत के लिए है खिताब जीतने का बहुत बढ़िया मौका

INDvsBAN टेस्ट के दूसरे दिन गिरे 17 विकेट, भारत मजबूत स्थिति में

Morne Morkel : तब और अब...पाकिस्तान टीम के कोच v/s भारतीय टीम के कोच, फैंस ने बनाए बेहतरीन मीम्स

अगले महीने इन दो मैदानों पर इंग्लैंड खेलेगी पाकिस्तान से 3 टेस्ट मैच

अगला लेख
More