Publish Date: Sun, 08 Oct 2017 (23:39 IST)
Updated Date: Sun, 08 Oct 2017 (23:46 IST)
नई दिल्ली। लगभग एक साल बाद अंतरराष्ट्रीय टूर्नामेंट खेल रहे राष्ट्रमंडल खेलों के कांस्य पदक विजेता आरएमवी गुरू साइदत्त ने बुल्गारिया अंतरराष्ट्रीय फ्यूचर सीरिज बैडमिंटन टूर्नामेंट में पुरुष एकल खिताब जीत लिया।
गुरू साइदत्त जुलाई 2016 में अमेरिकी ओपन के बाद से कोर्ट से दूर हैं। उन्होंने मोहम्मद अली कुर्त को 21-17, 21-16 से हराकर खिताब जीता।
उन्होंने कहा, ‘मुझे अच्छा महसूस हो रहा है। यह छोटा टूर्नामेंट है लेकिन खिताब जीतना आसान नहीं था। मुझे किसी टूर्नामेंट में प्रवेश नहीं मिल रहा था। मेरा रैंक 900 से उपर था और मुझे इसी में प्रवेश मिला।’ (भाषा)