Hanuman Chalisa

पैरा एथलीट निषाद कुमार का शानदार प्रदर्शन, हासिल किया कांस्य और टोकियो पैरालम्पिक खेलों का कोटा

Webdunia
गुरुवार, 14 नवंबर 2019 (15:58 IST)
दुबई। भारतीय पैरा एथलीट निषाद कुमार ने दो मीटर का सर्वश्रेष्ठ निजी प्रदर्शन करते हुए दुबई विश्व पैरा एथलेटिक्स चैंपियनशिप में पुरुषों की ऊंची कूद टी-47 में कांस्य पदक जीतकर टोकियो पैरालम्पिक 2020 का कोटा भी हासिल किया। निषाद का यह कोटा टोकियो खेलों के लिए भारत का नौवां कोटा है।
 
भारत ने अब तक तीन कांस्य समेत 6 पदक जीत लिए हैं जबकि लंदन में 2017 में हुई चैंपियनशिप में उसके 5 पदक थे। रियो पैरालम्पिक चैंपियन और विश्व रिकॉर्डधारी अमेरिका के रोडरिक टाउनसेंड रॉबर्ट्स ने 2.03 मीटर के साथ स्वर्ण पदक जीता, वहीं चीन के होंगजे चेन को कांस्य पदक मिला।
 
निषाद ने भारतीय पैरालम्पिक समिति से कहा कि मैं बहुत खुश हूं। यह मेरी पहली विश्व चैंपियनशिप है। मैंने कभी सोचा नहीं था कि पदक जीतूंगा। मेरा अगला लक्ष्य टोकियो पैरालम्पिक 2020 है। भारतीय कोच सत्यनारायण ने कहा कि निषाद में अपार संभावनाएं हैं और वह टोकियो में पदक का प्रबल दावेदार होगा। (भाषा)

सम्बंधित जानकारी

Show comments
सभी देखें

ज़रूर पढ़ें

कोलकाता से मैच धुला के पंजाब किंग्स हुई बाहर, 7 जीत के बाद 6 हार

ऑस्ट्रेलियाई कप्तान पैट कमिंस ने फिर दोहराया, 'मेरे लिए देश पहले IPL बाद में'

वैभव सूर्यवंशी अब तोड़ेंगें यूनिवर्स बॉस क्रिस गेल के छक्कों का रिकॉर्ड

Madhya Pradesh League में शिरकत करेंगे माधव तिवारी, शामिल हुए उज्जैन की टीम में

78 रनों से पाकिस्तान को दूसरा टेस्ट हराकर बांग्लादेश ने 2-0 से किया क्लीन स्वीप

अगला लेख