निराशाजनक प्रदर्शन कर फाइनल से चूकीं हिना

Webdunia
गुरुवार, 25 मई 2017 (00:01 IST)
नई दिल्ली। पूर्व विश्व रिकॉर्डधारी महिला निशानेबाज हिना सिद्धू जर्मनी के म्यूनिख में चल रहे निशानेबाजी विश्वकप में महिला एयर पिस्टल स्पर्धा में निराशाजनक प्रदर्शन के साथ मात्र दो अंकों से फाइनल में जगह बनाने से चूक गईं। 
         
27 वर्षीय हिना ने स्पर्धा में कमजोर शुरुआत की थी, लेकिन बाद में वापसी के बावजूद वे फाइनल में जगह बनाने से मात्र दो अंक से चूक गईं। 27 वर्षीय हिना ने 93, 96, 97 और 96 की सीरीज खेली और कुल 382 अंकों के साथ 103 प्रतिभागियों में 18वें स्थान पर रहीं। 
                
अन्य भारतीयों में यशस्विनी सिंह देसवाल ने 381 और हरवीन स्रावो ने 373 अंक बटोरे। पुरुषों की 50 मीटर राइफल थ्री पोजीशन में ओलंपियन चैंन सिंह 1163 अंकों के निराशाजनक प्रदर्शन के साथ 44वें, सत्‍येंद्र सिंह (1161) और संजीव राजपूत (1148) क्रमश: 57वें और 69वें स्थान पर रहे।
                
भारतीय टीम ने मैक्सिको में हुए विश्वकप में एक स्वर्ण पदक और उससे पहले दिल्ली विश्वकप में एक स्वर्ण, दो रजत तथा दो कांस्य पदक जीते थे, लेकिन इस बार उसके प्रदर्शन में गिरावट आई है और इस सत्र में उसका पदकों का खाता नहीं खुला है। (वार्ता)
Show comments
सभी देखें

ज़रूर पढ़ें

बांग्लादेशी पुरुष क्रिकेटरों का भारतीय महिलाओं ने शॉल से किया स्वागत तो BCCI पर भड़के फैंस

पूरे Diamond League में ओलंपिक के इस कांस्य पदक विजेता से आगे नहीं निकल पाए नीरज चोपड़ा

बांग्लादेशी हिंदुओं के लिए भारतीय क्रिकेटर्स बांह पर काली पट्टी बांध कर उतरें, फैंस ने की मांग

INDvsPAK हॉकी मैच में हूटर बजने से पहले आपस में भिड़े खिलाड़ी (Video)

INDvsBAN सीरीज को रद्द करने की मांग ने पकड़ा जोर, BCCI से नाराज फैंस

सभी देखें

नवीनतम

IND vs BAN : विराट कोहली को दिया गलत आउट, रिव्यू भी नहीं लिया तो भड़के रोहित शर्मा

दलीप ट्राफी में अभिमन्यु ईश्वरन का शतक, सूर्यकुमार यादव ने निराश किया

T20I World Cup में इस कारण से भारत के लिए है खिताब जीतने का बहुत बढ़िया मौका

INDvsBAN टेस्ट के दूसरे दिन गिरे 17 विकेट, भारत मजबूत स्थिति में

Morne Morkel : तब और अब...पाकिस्तान टीम के कोच v/s भारतीय टीम के कोच, फैंस ने बनाए बेहतरीन मीम्स

अगला लेख
More