लियोनल मैसी की सजा रहेगी बरकरार

Webdunia
बुधवार, 24 मई 2017 (23:50 IST)
बार्सिलोना। स्पेन की सुप्रीम कोर्ट ने अर्जेंटीना और बार्सिलोना के स्टार फुटबॉलर लियोनल मैसी को कर धोखाधड़ी के मामले में तगड़ा झटका देते हुए 21 महीने की उनकी सजा को बरकरार रखा है। 
                
पांच बार के फीफा के सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी रहे चुके मैसी पर एक स्थानीय अदालत ने गत वर्ष टैक्स धोखाधड़ी के मामले में 20 लाख 90 हजार यूरो और उनके पिता पर 16 लाख यूरो का जुर्माना लगाया गया था। 
 
मैसी ने स्थानीय अदालत के इस फैसले को सुप्रीम कोर्ट में चुनौती दी थी, लेकिन अब शीर्ष कोर्ट ने भी निचली अदालत के फैसले को बरकरार रखते हुऐ 21 महीने की उनकी सजा को जायज ठहराया है। हालांकि मैसी और उनके पिता की यह सजा निलंबित हो सकती है क्योंकि स्पेन में पहले गैर हिंसक अपराधों में दो साल से कम की सजा होने पर माफ हो जाती है। 
             
गौरतलब है कि मैसी और उनके पिता जार्ज होरेसियो मैसी को 41 लाख 60 हजार यूरो के टैक्स से बचने के लिए बेलिज और यूरुग्वे में कंपनियों का उपयोग करने का दोषी पाया गया था। मैसी ने यह कमाई 2007 से 2009 के बीच अपनी छवि का उपयोग करने के अधिकारों से की थी। 
        
मैसी ने अदालत को बताया कि उन्होंने वित्तीय मामलों में अपने पिता पर पूरा भरोसा दिखाया और उन्हें कुछ भी पता नहीं कि उनकी कमाई का प्रबंधन कैसे किया जाता था? (वार्ता)
Show comments
सभी देखें

ज़रूर पढ़ें

बांग्लादेशी पुरुष क्रिकेटरों का भारतीय महिलाओं ने शॉल से किया स्वागत तो BCCI पर भड़के फैंस

पूरे Diamond League में ओलंपिक के इस कांस्य पदक विजेता से आगे नहीं निकल पाए नीरज चोपड़ा

बांग्लादेशी हिंदुओं के लिए भारतीय क्रिकेटर्स बांह पर काली पट्टी बांध कर उतरें, फैंस ने की मांग

INDvsPAK हॉकी मैच में हूटर बजने से पहले आपस में भिड़े खिलाड़ी (Video)

INDvsBAN सीरीज को रद्द करने की मांग ने पकड़ा जोर, BCCI से नाराज फैंस

सभी देखें

नवीनतम

IND vs BAN : विराट कोहली को दिया गलत आउट, रिव्यू भी नहीं लिया तो भड़के रोहित शर्मा

दलीप ट्राफी में अभिमन्यु ईश्वरन का शतक, सूर्यकुमार यादव ने निराश किया

T20I World Cup में इस कारण से भारत के लिए है खिताब जीतने का बहुत बढ़िया मौका

INDvsBAN टेस्ट के दूसरे दिन गिरे 17 विकेट, भारत मजबूत स्थिति में

Morne Morkel : तब और अब...पाकिस्तान टीम के कोच v/s भारतीय टीम के कोच, फैंस ने बनाए बेहतरीन मीम्स

अगला लेख
More