दीपा ने जिम्नास्टिक विश्व कप में वाल्ट में कांस्य पदक जीता

Webdunia
शनिवार, 24 नवंबर 2018 (23:03 IST)
नई दिल्ली। भारतीय जिम्नास्ट दीपा कर्माकर ने जर्मनी के कोटबस में चल रहे कलात्मक जिम्नास्टिक विश्व कप के तीसरे दिन वाल्ट स्पर्धा में कांस्य पदक जीता। 
 
त्रिपुरा की 25 वर्षीय दीपा ने 14.316 का स्कोर करके कांसे का तमगा हासिल किया। उसने क्वालीफिकेशन में 16 जिम्नास्टों में छठे स्थान पर रहकर फाइनल में जगह बनाई थी। ब्राजील की रेबेका एंड्रेड को स्वर्ण और अमेरिका की जेड कारे को रजत पदक मिला। 
 
दीपा ने तुर्की में जुलाई में हुए कलात्मक जिम्नास्टिक विश्व चैलेंज कप में स्वर्ण पदक जीता था। घुटने की चोट के कारण वह एशियाई खेलों में वाल्ट फाइनल नहीं खेल सकी थी। बैलेंस बीम वर्ग में दीपा का स्कोर 11.066 रहा था और वह 23वें स्थान पर रही।
 
पुरूषों के वर्ग में राकेश पात्रा पैरलल बार क्वालीफिकेशन में 13,033 (5.3 + 7.733) स्कोर के साथ 29 जिम्नास्टों के बीच 16वें स्थान पर रहे।
 
पुरूष वाल्ट के क्वालीफिकेशन दौर में आशीष कुमार भी अच्छा प्रदर्शन नहीं कर पाए और 12.866 अंक लेकर 27 जिम्नास्टों के बीच 23वें स्थान पर रहे। अरूणा रेड्डी पहले दिन घुटने में लगी चोट के कारण फ्लोर स्पर्धा में भाग नहीं ले पाई। (भाषा)

सम्बंधित जानकारी

Show comments
सभी देखें

ज़रूर पढ़ें

बांग्लादेशी पुरुष क्रिकेटरों का भारतीय महिलाओं ने शॉल से किया स्वागत तो BCCI पर भड़के फैंस

पूरे Diamond League में ओलंपिक के इस कांस्य पदक विजेता से आगे नहीं निकल पाए नीरज चोपड़ा

बांग्लादेशी हिंदुओं के लिए भारतीय क्रिकेटर्स बांह पर काली पट्टी बांध कर उतरें, फैंस ने की मांग

INDvsPAK हॉकी मैच में हूटर बजने से पहले आपस में भिड़े खिलाड़ी (Video)

INDvsBAN सीरीज को रद्द करने की मांग ने पकड़ा जोर, BCCI से नाराज फैंस

सभी देखें

नवीनतम

IND vs BAN : विराट कोहली को दिया गलत आउट, रिव्यू भी नहीं लिया तो भड़के रोहित शर्मा

दलीप ट्राफी में अभिमन्यु ईश्वरन का शतक, सूर्यकुमार यादव ने निराश किया

T20I World Cup में इस कारण से भारत के लिए है खिताब जीतने का बहुत बढ़िया मौका

INDvsBAN टेस्ट के दूसरे दिन गिरे 17 विकेट, भारत मजबूत स्थिति में

Morne Morkel : तब और अब...पाकिस्तान टीम के कोच v/s भारतीय टीम के कोच, फैंस ने बनाए बेहतरीन मीम्स

अगला लेख
More