Publish Date: Tue, 08 Jan 2019 (13:11 IST)
Updated Date: Tue, 08 Jan 2019 (13:15 IST)
पिस्को। स्पेन के ओरियोल मेना और हीरो मोटोस्पोर्ट्स के उनके साथी सीएस संतोष डकार रैली के पहले चरण के बाद क्रमश: 14वें और 20वें स्थान पर रहे।
पहले चरण में होंडा फैक्ट्री रेसिंग के जॉन बैरेडाबोर्ट 57 मिनट 36 सेकंड के साथ शीर्ष पर रहे। संतोष उनसे नौ मिनट 13 सेकंड पीछे रहे। हीरो मोटोस्पोर्ट्स के ही जोकिम रोड्रिग्स चोटी के राइडर से दस मिनट 14 सेकंड पीछे रहे। वे पहले चरण के बाद 23वें स्थान पर रहे।
पहले ड्यून में कुछ परेशानी झेलने के बावजूद मेना ने अच्छा प्रदर्शन किया और 14वें स्थान पर रहे। डकार रैली में भाग ले रहे एक अन्य भारतीय टीवीएस रेसिंग के प्रभाकर अरविंद पहले चरण में अच्छा प्रदर्शन नहीं कर पाए और 70वें स्थान पर रहे।