Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

भारतीय महिला हॉकी टीम ने मलेशिया को हराया

Advertiesment
हमें फॉलो करें भारतीय महिला हॉकी टीम ने मलेशिया को हराया
गोल्ड कोस्ट , शुक्रवार, 6 अप्रैल 2018 (12:59 IST)
गोल्ड कोस्ट। आखिरी 5 मिनट में 2 गोल करके भारतीय महिला हॉकी टीम राष्ट्रमंडल खेलों के पूल 'ए' के मैच में मलेशिया को 4-1 से हराकर जीत की राह पर लौटी। डिफेंडर गुरजीत कौर ने 6ठे और 39वें मिनट में भारत के लिए गोल किए, वहीं कप्तान रानी रामपाल ने 56वें और लालरेमसियामी ने 59वें मिनट में मैदानी गोल दागे।
 
इससे पहले भारत को गुरुवार को शुरुआती मैच में निचली रैंकिंग वाली वेल्स टीम ने 3-2 से हराया था। मलेशिया के लिए एकमात्र गोल 38वें मिनट में नूरानी रशीद ने पेनल्टी कॉर्नर पर किया। पिछले 2 राष्ट्रमंडल खेलों में 5वें स्थान पर रही भारतीय टीम 8 अप्रैल को इंग्लैंड से खेलेगी। (भाषा)

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

राष्ट्रमंडल खेलों में भारत-पाक हॉकी मैच का रोमांच