suvichar

Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

विश्व चैंपियनशिप में क्यूबा का दबदबा बरकरार

Advertiesment
Boxing
हैम्बर्ग। मुक्केबाजी में पारंपरिक महाशक्ति क्यूबा ने 19वीं विश्व चैंपियनशिप में अपना दबदबा बरकरार रखा है और उसके 4 मुक्केबाज फाइनल में पहुंच गए जिससे फाइनल में उसके मुक्केबाजों की संख्या 7 हो गई।
 
पिछली बार 2015 में हुई चैंपियनशिप में क्यूबा ने 7 स्वर्ण पदक जीते थे। उज्बेकिस्तान के 4 मुक्केबाज फाइनल में पहुंचे हैं जबकि कजाखस्तान के 3 मुक्केबाजों ने फाइनल में जगह बनाई है।
 
भारत का अभियान शुक्रवार को खत्म हो गया, जब गौरव बिधूड़ी (56 किलो) सेमीफाइनल में हार गए। भारत की झोली में 1 कांस्य पदक ही आया। (भाषा)

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

हर खिलाड़ी में अच्छा करने का जुनून : विराट कोहली