भाविना पटेल ने टोक्यो पैरालंपिक में भारत का पहला पदक किया पक्का, पहुंची सेमीफाइनल में

Webdunia
शुक्रवार, 27 अगस्त 2021 (18:31 IST)
टोक्यो पैरालंपिक में अपना पहला मैच हारकर भी भारतीय टेबल टेनिस खिलाड़ी और पैरालंपियन भाविनाबेन पटेल ने सेमीफाइनल में पहुंचकर इतिहास रच दिया। टोक्यो पैरालंपिक में उन्होंने महिला एकल क्लास 4 वर्ग में भारत का पहला पदक पक्का कर दिया है।
 
 भाविनाबेन पटेल ने क्वार्टरफाइनल के मुकाबले में विश्व की पांचवी वरीयता प्राप्त सर्बिया की खिलाड़ी बोरिस्लावा पेरिच रांकोविच को 18 मिनट तक चले मुकाबले में 11-5 11-6 11-7 से हरा दिया। 
 
सेमीफाइनल में उनका मुकाबला चीन की खिलाड़ी झांग मियाओ से शनिवार को होगा। ओलंपिक की तरह टोक्यो पैरालंपिक  में टेबल टेनिस मैचों में कांस्य पदक के लिए प्ले-ऑफ मैच नहीं खेले जाएंगे और सेमीफाइनल में हारने वाले दोनों खिलाड़ियों को कांस्य पदक मिलेगा। 
 
उल्लेखनीय है कि तीसरे और चौथे वर्ग में प्रतिस्पर्धा करने वाले खिलाड़ी व्हीलचेयर पर होते हैं। तीसरे वर्ग के खिलाड़ियों के पास पोजीशन को लेकर कोई नियंत्रण नहीं होता, जबकि चौथी श्रेणी में प्रतियोगियों के पास पूरी तरह कार्यात्मक बाजुओं और हाथों के साथ अधिक पोजीशन नियंत्रण होता है।
<

1st Indian to secure a #ParaTableTennis medal
Lost her opening match and then won 3 in a row.
In her quarter final match, she trailed just once.

Take a bow, @BhavinaPatel6 

Stay tuned for her semi-final tomorrow! #Paralympics #Tokyo2020 pic.twitter.com/1gyRX7cHOj

— #Tokyo2020 for India (@Tokyo2020hi) August 27, 2021 >
आज पहुंची थी क्वार्टरफाइनल में
 
भाविनाबेन पटेल पैरालंपिक के अंतिम-8 में पहुंचने वाली भारत की पहली टेबल टेनिस खिलाड़ी बन गईं थी जिन्होंने टोक्यो खेलों में महिला एकल क्लास 4 वर्ग में ब्राजील की जॉयस डि ओलिवियरा को मात दी थी। भारत की 34 वर्षीय पटेल ने अंतिम-16 मुकाबले में 12-10, 13-11, 11-6 से जीत दर्ज की थी।
 
 
इससे पहले वह ग्रेट ब्रिटेन की मेगन शेकलटन को 3-1 से हराकर महिला एकल वर्ग चार टेबल टेनिस स्पर्धा के 16वें राउंड में पहुंच गईं थी।
 
34 वर्षीय भाविनाबेन ने 41 मिनट तक चले इस कड़े मुकाबले में शेकलटन को 11-7, 9-11, 17-15, 13-11 से हराया था। वहीं अपने पहले मैच में भाविनाबेन को महिला वर्ग के चौथे डिवीजन में दुनिया की नंबर एक पैरा टेबल टेनिस खिलाड़ी चीन की झोउ यिंग से 3-11, 9-11, 2-11 से सीधे सेटों में हार मिली थी।
 
पहला मैच सीधे सेटों से हारने के बाद पटेल के पदक तक का यह सफर वाकई काबिले तारीफ है। गुजरात राज्य की भाविना पटेल और सोनलबेन पटेल दोनों हिला युगल स्पर्धा में भी जोड़ी के रूप में भाग लेंगी। (वेबदुनिया डेस्क)

सम्बंधित जानकारी

Show comments

बांग्लादेशी पुरुष क्रिकेटरों का भारतीय महिलाओं ने शॉल से किया स्वागत तो BCCI पर भड़के फैंस

पूरे Diamond League में ओलंपिक के इस कांस्य पदक विजेता से आगे नहीं निकल पाए नीरज चोपड़ा

बांग्लादेशी हिंदुओं के लिए भारतीय क्रिकेटर्स बांह पर काली पट्टी बांध कर उतरें, फैंस ने की मांग

INDvsPAK हॉकी मैच में हूटर बजने से पहले आपस में भिड़े खिलाड़ी (Video)

INDvsBAN सीरीज को रद्द करने की मांग ने पकड़ा जोर, BCCI से नाराज फैंस

IND vs BAN : विराट कोहली को दिया गलत आउट, रिव्यू भी नहीं लिया तो भड़के रोहित शर्मा

दलीप ट्राफी में अभिमन्यु ईश्वरन का शतक, सूर्यकुमार यादव ने निराश किया

T20I World Cup में इस कारण से भारत के लिए है खिताब जीतने का बहुत बढ़िया मौका

INDvsBAN टेस्ट के दूसरे दिन गिरे 17 विकेट, भारत मजबूत स्थिति में

Morne Morkel : तब और अब...पाकिस्तान टीम के कोच v/s भारतीय टीम के कोच, फैंस ने बनाए बेहतरीन मीम्स

अगला लेख
More