बजरंग पूनिया पुरुष फ्री स्टाइल 65 किग्रा की ताजा रैंकिंग में विश्व के नंबर 1 पहलवान

Webdunia
शनिवार, 10 नवंबर 2018 (16:47 IST)
नई दिल्ली। राष्ट्रमंडल और एशियाई खेलों में स्वर्ण तथा विश्व चैंपियनशिप में रजत पदक जीतने वाले भारत के स्टार पहलवान बजरंग पूनिया पुरुष फ्री स्टाइल 65 किग्रा की ताजा रैंकिंग में विश्व  के नंबर 1 पहलवान बन गए हैं।


कुश्ती की विश्व संस्था यूनाइटेड व‌र्ल्ड रेसलिंग (यूडब्ल्यूडब्ल्यू) ने पहलवानों की विश्व रैंकिंग को  लेकर शुक्रवार को ताजा सूची जारी की जिसमें बजरंग अपने वजन वर्ग में 2 स्थान का सुधार कर  पहले स्थान पर पहुंच गए हैं। इससे पहले वे तीसरे स्थान पर थे।

इस साल कमाल का प्रदर्शन कर रहे बजरंग के अब 96 अंक हो गए हैं। वे दूसरे स्थान पर मौजूद  क्यूबा के पहलवान एलेजांद्रो एनिक से 30 अंक ज्यादा हैं जिनके 66 अंक हैं। रूस के पहलवान  अखमद चेकोव 62 अंक लेकर तीसरे स्थान पर हैं।

अप्रैल में गोल्ड कोस्ट राष्ट्रमंडल खेलों, अगस्त में जकार्ता एशियाई खेलों में स्वर्ण पदक जीतने  वाले बजरंग ने अक्टूबर में बुडापेस्ट (हंगरी) में आयोजित विश्व कुश्ती चैंपियनशिप में रजत पदक  जीता था। विश्व चैंपियनशिप के बाद यूडब्ल्यूडब्ल्यू की सूची जारी हुई। यूडब्ल्यूडब्ल्यू की सूची में  भारत की 4 महिला पहलवानों को भी रैंकिंग में स्थान मिला है।

विश्व कुश्ती चैंपियनशिप में 57 किग्रा में कांस्य पदक जीतने वाली पूजा ढांडा को 6ठा स्थान  मिला और उनके 52 अंक हैं। 50 किग्रा में ऋतु फोगाट 33 अंकों के साथ 10वें स्थान पर हैं। 59  किग्रा में सरिता 29 अंकों के साथ 7वें स्थान पर हैं। 68 किग्रा में नवजोत कौर 32 अंकों और  76 किग्रा में किरण 37 अंकों के साथ 9वें स्थान पर हैं। (वार्ता)

सम्बंधित जानकारी

Show comments
सभी देखें

ज़रूर पढ़ें

बांग्लादेशी पुरुष क्रिकेटरों का भारतीय महिलाओं ने शॉल से किया स्वागत तो BCCI पर भड़के फैंस

पूरे Diamond League में ओलंपिक के इस कांस्य पदक विजेता से आगे नहीं निकल पाए नीरज चोपड़ा

बांग्लादेशी हिंदुओं के लिए भारतीय क्रिकेटर्स बांह पर काली पट्टी बांध कर उतरें, फैंस ने की मांग

INDvsPAK हॉकी मैच में हूटर बजने से पहले आपस में भिड़े खिलाड़ी (Video)

INDvsBAN सीरीज को रद्द करने की मांग ने पकड़ा जोर, BCCI से नाराज फैंस

सभी देखें

नवीनतम

IND vs AUS : इन भारतीय बल्लेबाजों के खिलाफ योजना बनाने पर होगा ऑस्ट्रेलिया का ध्यान

IND vs BAN :149 रनों पर भारतीय पेस बेट्री ने चेपॉक पर समेटी बांग्लादेश की पहली पारी

जसप्रीत बुमराह ने पूरे किए 400 विकेट, कपिल देव, मोहम्मद शमी जैसे खास गेंदबाजों की लिस्ट में हुए शामिल

चेन्नई में छठा टेस्ट शतक जमाकर रविचंद्रन अश्विन ने की महेंद्र सिंह धोनी की बराबरी

युजवेंद्र चहल के लगातार दूसरे मैच में 5 विकेट से नॉर्थम्पटनशायर की शानदार जीत

अगला लेख
More