एशियन गेम्स : सेमीफाइनल में हारीं साइना, बैडमिंटन में 36 साल बाद भारत को मिला पदक

Webdunia
सोमवार, 27 अगस्त 2018 (12:37 IST)
18वें एशियन गेम्स के नौवें दिन सोमवार को भारत की बैडमिंटन खिलाड़ी सायना नेहवाल को महिला एकल के सेमीफाइनल मुकाबले में हार मिली। हालांकि, उन्हें कांस्य पदक हासिल हुआ है। सायना का एशियाई खेलों में यह पहला पदक है।
 
 
साइना नेहवाल को सेमीफाइनल में चीनी ताइपे की खिलाड़ी ताई जु यिंग ने सीधे गेमों में 21-17, 21-14 से हार मिली। इस हार के कारण पूर्व वर्ल्ड नम्बर-1 साइना को कांस्य पदक से संतोष करना पड़ा।
 
हालांकि 36 साल के इतिहास में यह पहला मौका है जब किसी भारतीय खिलाड़ी ने बैडमिंटन में कोई पदक जीता है। आखिरी बार 1982 में सैयद मोदी ने कांस्य पदक जीता था। 
 
ताई जू यिंग के खिलाफ साइना की यह लगातार दसवीं हार है। इसके साथ ही एशियाई खेलों में महिलाओं के बैडमिंटन में भारत को पहला व्यक्तिगत पदक मिला है।  
 
18वें एशियन गेम्स में भारत अब तक कुल 37 के साथ अंक तालिका में 9वें स्थान पर है। भारत के पास अब तक 7 स्वर्ण, 10 रजत और 20 कांस्य पदक है।

सम्बंधित जानकारी

Show comments
सभी देखें

ज़रूर पढ़ें

बांग्लादेशी पुरुष क्रिकेटरों का भारतीय महिलाओं ने शॉल से किया स्वागत तो BCCI पर भड़के फैंस

पूरे Diamond League में ओलंपिक के इस कांस्य पदक विजेता से आगे नहीं निकल पाए नीरज चोपड़ा

बांग्लादेशी हिंदुओं के लिए भारतीय क्रिकेटर्स बांह पर काली पट्टी बांध कर उतरें, फैंस ने की मांग

INDvsPAK हॉकी मैच में हूटर बजने से पहले आपस में भिड़े खिलाड़ी (Video)

INDvsBAN सीरीज को रद्द करने की मांग ने पकड़ा जोर, BCCI से नाराज फैंस

सभी देखें

नवीनतम

दलीप ट्राफी में अभिमन्यु ईश्वरन का शतक, सूर्यकुमार यादव ने निराश किया

T20I World Cup में इस कारण से भारत के लिए है खिताब जीतने का बहुत बढ़िया मौका

INDvsBAN टेस्ट के दूसरे दिन गिरे 17 विकेट, भारत मजबूत स्थिति में

Morne Morkel : तब और अब...पाकिस्तान टीम के कोच v/s भारतीय टीम के कोच, फैंस ने बनाए बेहतरीन मीम्स

अगले महीने इन दो मैदानों पर इंग्लैंड खेलेगी पाकिस्तान से 3 टेस्ट मैच

अगला लेख
More