एशियन गेम्स : दीपिका व्यक्तिगत रिकर्व में 17वें, महिला टीम सातवें स्थान पर

Webdunia
मंगलवार, 21 अगस्त 2018 (14:22 IST)
जकार्ता। दसवें सेट पर खराब शॉट के कारण दीपिका कुमारी एशियाई खेलों की व्यक्तिगत रिकर्व तीरंदाजी स्पर्धा में 17वें स्थान पर रही जबकि महिला टीम सातवें स्थान पर रही।
 
 
दुनिया की पूर्व नंबर एक तीरंदाज दीपिका ने पहले हाफ में अच्छा प्रदर्शन किया और आठवें स्थान पर थी लेकिन दसवें सेट में खराब शॉट के कारण वह शीर्ष दस में नहीं रह सकी। दीपिका ने दसवें सेट में सिर्फ 19 अंक बनाए। इससे पहले वह लगातार 28 से 30 के बीच स्कोर कर रही थी।
 
दीपिका ने 72 तीर की स्पर्धा में 649 अंक बनाए। प्रमिला दाइमेरी 642 अंक लेकर 21वें और अंकिता भकत 617 अंक लेकर 36वें स्थान पर रही। लक्ष्मीरानी मांझी 66 तीरंदाजों में 44वें स्थान पर रही। 
 
दीपिका ने रैंकिंग राउंड के बाद कहा कि मैं शीर्ष दस में रह सकती थी। अच्छी रैंक जरूरी थी ताकि कठिन प्रतिद्वंद्वियों से बचा जा सके। लेकिन अब उसके बारे में नहीं सोच सकते। जो गया, सो गया।
 
उन्होंने कहा, मैने हर सेट में 28 से 30 के बीच स्कोर करने की कोशिश की। लगातार अच्छा प्रदर्शन मुश्किल होता है लेकिन मैने प्रयास किया। कोरिया के चार तीरंदाज शीर्ष पांच में रहे। चाएयंग कांग 681 अंक लेकर शीर्ष रहे।
 
भारत के राष्ट्रीय रिकर्व कोच सवाइयां मांझी ने कहा कि दीपिका फिट है और कोई चिंता की बात नहीं है। उन्होंने कहा कि शुरूआत में वह 30 का स्कोर कर रही है जिसके मायने है कि वह बुखार से उबर चुकी है।
 
भारतीय टीम 1908 के स्कोर के साथ सातवें स्थान पर रही। कोरिया 2038 अंक लेकर शीर्ष पर रहा जबकि चीनी ताइपै दूसरे और चीन तीसरे स्थान पर रहा। भारत का सामना अंतिम 16 में मंगोलिया से और क्वार्टर फाइनल में चीनी ताइपै से हो सकता है।
 
भारत ने पिछले तीन एशियाई खेलों में तीरंदाजी रिकर्व में पदक नहीं जीता है। दोहा में 2006 में पुरूष टीम को कांस्य मिला था जबकि ग्वांग्झू में 2010 में महिला टीम ने कांस्य जीता था। (भाषा)

सम्बंधित जानकारी

Show comments
सभी देखें

ज़रूर पढ़ें

बांग्लादेशी पुरुष क्रिकेटरों का भारतीय महिलाओं ने शॉल से किया स्वागत तो BCCI पर भड़के फैंस

पूरे Diamond League में ओलंपिक के इस कांस्य पदक विजेता से आगे नहीं निकल पाए नीरज चोपड़ा

बांग्लादेशी हिंदुओं के लिए भारतीय क्रिकेटर्स बांह पर काली पट्टी बांध कर उतरें, फैंस ने की मांग

INDvsPAK हॉकी मैच में हूटर बजने से पहले आपस में भिड़े खिलाड़ी (Video)

INDvsBAN सीरीज को रद्द करने की मांग ने पकड़ा जोर, BCCI से नाराज फैंस

सभी देखें

नवीनतम

IND vs BAN : विराट कोहली को दिया गलत आउट, रिव्यू भी नहीं लिया तो भड़के रोहित शर्मा

दलीप ट्राफी में अभिमन्यु ईश्वरन का शतक, सूर्यकुमार यादव ने निराश किया

T20I World Cup में इस कारण से भारत के लिए है खिताब जीतने का बहुत बढ़िया मौका

INDvsBAN टेस्ट के दूसरे दिन गिरे 17 विकेट, भारत मजबूत स्थिति में

Morne Morkel : तब और अब...पाकिस्तान टीम के कोच v/s भारतीय टीम के कोच, फैंस ने बनाए बेहतरीन मीम्स

अगला लेख
More