एशियन गेम्स 2018 : भारतीय महिला हॉकी टीम ने कजाकिस्तान को 21-0 से हराया

Webdunia
बुधवार, 22 अगस्त 2018 (11:44 IST)
जकार्ता। 18वें एशियन गेम्स में भारतीय महिला हॉकी टीम ने कमाल का प्रदर्शन करते हुए अपने दूसरे ग्रुप मैच में कजाकिस्तान को 21-0 से हराया। पूल-बी के इस मुकाबले में कजाकिस्तान की टीम बेबस सी नजर आई और भारतीय खिलाड़ी लगातार गोल करती रहीं।
 
 
भारतीय महिला हॉकी टीम की चार खिलाड़ियों ने हैट्रिक बनाई, पूल बी के मैच में भारत ने 18 खिलाड़ियों को आजमाया, जिसमें से 10 गोल करने में सफल रहीं। हालांकि टीम 22-0 के एशियाई खेलों के रिकॉर्ड से एक गोल से चूक गई। भारतीय महिला हॉकी टीम ने 1982 एशियाई खेलों में हांगकांग को 22-0 से हराया था।
 
स्टार खिलाड़ी रानी रामपाल और सविता के बिना उतरी भारतीय टीम के लिए इस एकरफा जीत में नवनीत कौर ने सबसे ज्यादा 5 गोल किए। उन्होंने 11वें, 12वें, 16वें और 48वें मिनट (2 गोल) में गोल दागे। वहीं गुरजीत कौर ने 4 गोल दागे। गुरजीत ने 8वें, 36वें, 44वें और 51वें मिनट में गोल किए। 
 
वंदना कटारिया ने 29वें और 37वें और 53वें, लालरेमसियामी ने नौवें, 19वें और 30वें मिनट में गोल कर अपनी हैट्रिक पूरी की। भारतीय महिला टीम ने तीन क्वॉर्टर के बाद 16-0 की बढ़त बना ली थी और अंतिम क्वॉर्टर में 5 गोल कर 21-0 से मुकाबला जीत लिया। 
 
एशियाई खेल 2014 में कांस्य पदक जीतने वाली भारतीय महिला टीम एफआईएच तालिका में नौवें, जबकि कजाकिस्तान 34वें स्थान पर है। ग्रुप-बी में भारत में अपने पहले मैच में मेजबान इंडोनेशिया को 8-0 करारी मात दी थी। भारतीय टीम अब 25 अगस्त को दक्षिण कोरिया के खिलाफ मैदान में उतरेगी।

सम्बंधित जानकारी

Show comments
सभी देखें

ज़रूर पढ़ें

बांग्लादेशी पुरुष क्रिकेटरों का भारतीय महिलाओं ने शॉल से किया स्वागत तो BCCI पर भड़के फैंस

पूरे Diamond League में ओलंपिक के इस कांस्य पदक विजेता से आगे नहीं निकल पाए नीरज चोपड़ा

बांग्लादेशी हिंदुओं के लिए भारतीय क्रिकेटर्स बांह पर काली पट्टी बांध कर उतरें, फैंस ने की मांग

INDvsPAK हॉकी मैच में हूटर बजने से पहले आपस में भिड़े खिलाड़ी (Video)

INDvsBAN सीरीज को रद्द करने की मांग ने पकड़ा जोर, BCCI से नाराज फैंस

सभी देखें

नवीनतम

IND vs BAN : जब कोई न चला, चला अश्विन का बल्ला, अपने होम ग्राउंड में लगाई रिकॉर्ड की झड़ी

144 रनों पर 6 विकेट गंवा चुका था भारत, शतकवीर अश्विन और जड़ेजा ने की 195 रनों की साझेदारी

INDvsBAN गत विजेता भारत कल इस खेल में भिड़ेगा बांग्लादेश से

श्रीलंका के पूर्व खिलाड़ी समरवीरा ऑस्ट्रेलिया में कोचिंग से 20 साल के लिए प्रतिबंधित

मीराबाई चानू का करियर खत्म नहीं हुआ है, कोच ने दिया बड़ा बयान

अगला लेख
More