Biodata Maker

Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

टोक्यो ओलंपिक का रजत पदक नहीं कर पाया भारत के अर्जुन को परास्त, 9-17 से हारा

Advertiesment
हमें फॉलो करें ISSF World Cup
, बुधवार, 13 जुलाई 2022 (13:02 IST)
चांगवन:ISSF (अंतरराष्ट्रीय निशानेबाजी खेल महासंघ) विश्व कप के मौजूदा टूर्नामेंट में पुरुषों की 10 मीटर एयर राइफल स्पर्धा में देश के लिए पहला स्वर्ण पदक जीतने वाले भारत के युवा निशानाबाज अर्जुन बबूता ने कहा कि फाइनल में ओलंपिक रजत पदक विजेता निशानेबाज की चुनौती होने के बावजूद उनका आत्मविश्वास नहीं डिगा।

बबूता ने फाइनल में जगह बनाने के बाद अपने खेल के स्तर में सुधार करते हुए टोक्यो ओलंपिक के रजत पदक विजेता अमेरिका लुकास कोजेंस्की को 17-9 से हराया।

बबूता ने ‘स्पोर्ट्सफ्लैसेज रेडियो’ से कहा, ‘‘ सामान्य स्थिति में मुझे लुकास का सामना करने का दबाव महसूस करना चाहिए था लेकिन ऐसा होने पर मैं अपने लक्ष्य से भटक जाता। मैं शांत रहा और खुद पर दबाव को हावी नहीं होने दिया जिससे स्वर्ण जीतने में मदद मिली।’’
ISSF World Cup

इस विश्व कप में भारत की 32 सदस्यीय टीम भाग ले रही है। यह खेल हालांकि बर्मिंघम में आगामी राष्ट्रमंडल खेलों का हिस्सा नहीं होगा। पंजाब के 23 साल के निशानेबाजा को इससे काफी निराशा हुई है।

उन्होंने कही, ‘‘मैं राष्ट्रमंडल खेलों से निशानेबाजी के बाहर होने के कारण बहुत दुखी हूं। एक नवोदित निशानेबाज के तौर पर राष्ट्रमंडल खेल का अनुभव मेरे लिए बहुत उपयोगी होता और मैं पदक भी जीत सकता था। मुझे आशा है कि अगली बार निशानेबाजी इन खेलों का हिस्सा होगा।’’(भाषा)

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

बुमराह ने तोड़ा नेहरा का रिकॉर्ड, इंग्लैंड के खिलाफ किसी तेज गेंदबाज का सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन