Hanuman Chalisa

Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

युवा निशानेबाज मनु भाकर ने दिलाई 2 करोड़ की याद तो भड़के हरियाणा के मंत्री...

Advertiesment
हमें फॉलो करें Manu Bhaker
, शनिवार, 5 जनवरी 2019 (13:06 IST)
राज्य सरकारें अक्सर ओलिंपिक में पदक जीतने वाले खिलाड़ियों के लिए इनामों की घोषणा तो कर देती हैं, लेकिन ये घोषणाएं फाइलों और कागजों में सिमटकर रह जाती हैं। ऐसा ही कुछ भारत की युवा निशानेबाज मनु भाकर के साथ हुआ और जब उन्होंने सोशल मीडिया पर मंत्रीजी को ऐलान की याद दिलाई तो वे भड़क गए।
Manu Bhaker
शुक्रवार को मनु भाकर ने हरियाणा सरकार पर निशाना साधा। उन्होंने ट्वीट कर हरियाणा के खेल मंत्री अनिल विज से पूछा कि क्या राज्य सरकार द्वारा उन्हें इनाम के तौर पर दी जाने वाली 2 करोड़ रुपए की राशि महज एक जुमला था या फिर यह सच है। अनिल विज ने भाकर के इस ट्वीट का जवाब लगभग 20 घंटे बाद दिया है।
Manu Bhaker
उन्होंने ट्विटर पर लिखा कि 'भाकर को पब्लिक डोमेन में आने से पहले स्पोर्ट डिपार्टमेंट से कंफर्म करना चाहिए था। उनका राज्य सरकार पर ऐसे आरोप लगाना गलत है, जिसने उन्हें देश में सबसे ज्यादा इनाम दिया है। भाकर को 2 करोड़ रुपए मिलेंगे जैसा कि मैंने उस वक्त ट्वीट कर बताया था। उन्हें अपने खेल पर ध्यान देना चाहिए।
 
16 साल की निशानेबाज मनु भाकर ने पिछले साल अक्टूबर में यूथ ओलिंपिक में महिलाओं की 10 मीटर एयर पिस्टल में स्वर्ण पदक। उनकी इस जीत पर हरियाणा सरकार के मंत्री अनिल विज ने उन्हें बधाई देते हुए 2  करोड़ रुपए का इनाम देने की घोषणा की थी।
Manu Bhaker

युवा निशानेबाज ने अनिल विज के पुराने ट्वीट का स्क्रीनशॉट ट्वीट करते हुए लिखा था कि सर प्लीज यह कन्फर्म करिए कि क्या ये सही है, या सिर्फ जुमला है।
Manu Bhaker
मनु भाकर ने ओलिंपिक मेडलिस्ट रेसलर योगेश्वर दत्त के एक पुराने ट्वीट को भी रीट्वीट किया। उन्होंने लिखा कि उस समय मैं इस बात को समझने के लिए काफी छोटी थी, लेकिन आज समझ गई हूं कि वे क्या साबित करना चाहते थे। कुछ लोग खुद को हमेशा सही साबित करना चाहते हैं, जबकि वे जानते हैं वे गलत हैं। मनु भाकर के इस ट्‍वीट को समर्थन करते कई लोगों ने इसे रीट्‍वीट भी किया।

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

टीम इंडिया के क्रिकेटरों ने मैकग्रा फाउंडेशन को इस तरह की मदद