Hanuman Chalisa

Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

सुनसान है बर्मिंघम की गलियां, नहीं दिख रहा Commonwealth Games का जोश (PICS)

Advertiesment
हमें फॉलो करें Commonwealth Games
, गुरुवार, 28 जुलाई 2022 (15:15 IST)
बर्मिंघम: लंदन ओलंपिक (2012) के बाद इंग्लैंड अपने सबसे बड़े खेल आयोजन राष्ट्रमंडल खेलों की मेजबानी के लिए तैयार है लेकिन स्थानीय लोगों में इसे लेकर जोश और जुनून की कमी दिख रही है।

बर्मिंघम को उसके ‘बुल्स रिंग’ के लिए जाना जाता है इसलिए राष्ट्रमंडल खेलों का शुभंकर ‘पैरी’ भी बुल (सांड) की तरह दिखता है।

बर्मिंघम पहुंचने पर इधर-उधर राष्ट्रमंडल खेलों से जुड़े पोस्टर और कुछ बोर्ड जरूर दिखते हैं लेकिन इंग्लैंड के दूसरे सबसे बड़े शहर और वह भी एशियाई लोगों की अधिक आबादी वाले शहर के हिसाब से यह नाकाफी है।

राष्ट्रमंडल के 72 देशों के 5000 से अधिक खिलाड़ी इस बहु-खेल प्रतियोगिता में भाग लेने के लिए तैयार हैं, लेकिन यहां की आम जनता में इसे लेकर कोई खास रोमांच नहीं है।
 

Commonwealth Games
ऐसा लग रहा है कि लोग इन खेलों से ज्यादा दिलचस्पी महिला यूरो फुटबॉल चैम्पियनशिप में ले रहे है। स्थानीय अखबारों में राष्ट्रमंडल खेलों की जगह यूरो को तवज्जो मिल रही है।

राष्ट्रमंडल खेलों से पहले बर्मिंघम में सबसे बड़े रेलवे स्टेशन में बजा आग लगने का अलार्म

बर्मिंघम के सबसे बड़े रेलवे स्टेशन में राष्ट्रमंडल खेलों से पहले आग लगने का अलार्म बज गया जिससे लोगों के बीच काफी डर का माहौल बन गया लेकिन बाद में चता चला कि कोई आग नहीं लगी है।
Commonwealth Games

रेल से लंदन से बर्मिंघम का सफर कर रहे यात्रियों अजीब हालात का सामना करना पड़ा जब बर्मिंघम के न्यू स्ट्रीट स्टेशन के प्लेटफॉर्म पर प्रवेश से पहले रेलगाड़ी अचानक रुक गई।

रेल के कर्मचारियों ने घोषणा की कि रेलवे स्टेशन पर आग लगने का अलार्म बजा है। अप्रैल 2019 से मार्च 2020 के बीच चार करोड़ 56 लाख यात्रियों ने इस रेलवे स्टेशन का इस्तेमाल किया था और यह देश के सबसे व्यस्त रेलवे स्टेशन में से एक है।
Commonwealth Games

इसके बाद पूरे स्टेशन को खाली कराया गया और 45 मिनट से अधिक समय तक रेल की आवाजाही प्रभावित रह।
बाद में घोषणा हुई कि कोई आग नहीं लगी है और अलार्म गलती से बजा जिसके बाद लोगों ने चैन की सांस ली।
बर्मिंघम में 22वें राष्ट्रमंडल खेल शुक्रवार से शुरू होंगे।(भाषा)

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

UAE में होगा एशिया कप फिर भी श्रीलंका बना रहेगा टूर्नामेंट का मेजबान