Chess News : 9 साल के आरित कपिल ने रचा इतिहास, 65 वर्षीय अमेरिकी ग्रैंडमास्टर की चाल हुई फेल

ग्रैंडमास्टर को हराने वाले सबसे युवा भारतीय खिलाड़ी बने आरित कपिल

WD Sports Desk
मंगलवार, 10 दिसंबर 2024 (13:57 IST)
X

KIIT International  : दिल्ली के नौ वर्षीय आरित कपिल यहां केआईआईटी इंटरनेशनल ओपन टूर्नामेंट के नौवें और अंतिम दौर में अमेरिका के रासेट जियातदीनोव (Raset Ziatdinov) को पराजित करके शतरंज ग्रैंडमास्टर को हराने वाले सबसे कम उम्र के भारतीय खिलाड़ी बन गए हैं।
 
कपिल ने यह उपलब्धि 9 साल, 2 महीने और 18 दिन की उम्र में हासिल की। वह क्लासिकल टाइम कंट्रोल में ग्रैंडमास्टर को हराने वाले सबसे कम उम्र के भारतीय और दुनिया के तीसरे खिलाड़ी हैं।
 
किसी ग्रैंडमास्टर को हराने वाले दुनिया के सबसे कम उम्र के खिलाड़ी सिंगापुर के भारतीय मूल के अश्वथ कौशिक (Ashwath Kaushik) हैं। उन्होंने इस साल की शुरुआत में पोलैंड के जेसेक स्तूपा के खिलाफ जीत दर्ज करके यह उपलब्धि हासिल की थी। तब उनकी उम्र केवल आठ वर्ष और छह महीने थी।

<

Chess News : Grandmaster को हराने वाले सबसे युवा भारतीय खिलाड़ी बने Aarit Kapil, पूरी खबर https://t.co/AD7nekgFTn#AaritKapil #Chess #Chesshistory #Grandmaster pic.twitter.com/P3rtSx4i2S

— Webdunia Hindi (@WebduniaHindi) December 10, 2024 >
<

At just 9 years, 2 months, and 18 days old, Delhi's Aarit Kapil triumphed over USA's Raset Ziatdinov during the ninth round of the KIIT International Open tournament in Bhubaneshwar. Aarit became the youngest Indian to defeat a grandmaster.#worlddais #Chess #TIMNASDAY #RRRMoviepic.twitter.com/UtIxhDaDao

< — Dais World  (@world_dais) December 9, 2024 >
ALSO READ: World Chess Championship : लिरेन ने गुकेश को हराकर विश्व शतरंज चैंपियनशिप में की वापसी

जियातदीनोव 66 वर्ष के हैं और निश्चित तौर पर वह अपने चरम पर नहीं हैं लेकिन उन्होंने सफेद मोहरों से खेल रहे कपिल को कड़ी चुनौती दी। भारतीय खिलाड़ी ने हालांकि उनकी हर चाल का अच्छी तरह से जवाब दिया और 63 चाल में यह बाजी जीत कर भारतीय शतरंज के इतिहास में नया अध्याय जोड़ा।  (भाषा) 

सम्बंधित जानकारी

Show comments

WTC Cycle में भारत का सबसे खराब प्रदर्शन, कुल 10 मैच भी नहीं जीत पाई टीम इंडिया

भारतीय टेस्ट टीम का भविष्य: बल्लेबाजी से ज्यादा चिंताजनक स्थिति गेंदबाजी की

रोहित शर्मा और रविंद्र जड़ेजा आखिरी बार टेस्ट क्रिकेट खेल चुके हैं

विराट कोहली का 'Ego' प्रॉब्लम? नहीं छोड़ पा रहे ऑफ स्टंप की गेंद, सचिन से सीख लेने का सही वक्त

अर्जुन पुरस्कार मेरा मजाक उड़ाने वालों को जवाब है: पैरा शटलर नित्या

अगला लेख
More