shiv chalisa

इस बार दिखाई देगा 'हाइब्रिड सूर्यग्रहण', जानें कैसे होता है सूर्य ग्रहण

Webdunia
बुधवार, 19 अप्रैल 2023 (16:56 IST)
Surya grahan 2023: सूर्य ग्रहण कई प्रकार के होते हैं, जैसे खग्रास यानी पूर्ण सूर्यग्रहण, खंडग्रास यानी आंशिक सूर्यग्रहण, कंकणाकृति सूर्य ग्रहण, वलयाकार सूर्यग्रहण और संकरित सूर्य ग्रहण यानी हाइब्रिड सूर्यग्रहण। कंकणाकृति में ग्रहण के दौरान कंकण के आकार के छोटे-छोटे धब्बे दिखाई देते हैं। वलयाकार में वलय जैसा नजर आता है यानी रिंग ऑफ फायर।
ALSO READ: सूर्य ग्रहण कहां-कहां दिखेगा, जानिए लिस्ट
कब होगा सूर्य ग्रहण:-
दिनांक : 20 अप्रैल 2023 गुरुवार को वर्ष का पहला सूर्य ग्रहण लगेगा।
समय : यह सुबह 7:04 से दोपहर 12:29 तक लगेगा।
अवधि : इस ग्रहण की कुल अवधि 5 घंटे 24 मिनट की रहने वाली है।
ALSO READ: सूर्य ग्रहण के समय में क्या करें क्या ना करें, जानें ग्रहण से बचने के उपाय
क्या होता है सूर्य ग्रहण : सूर्य ग्रहण एक खगोलीय घटना है। हमारी धरती सूर्य की परिक्रमा लगा रही है और उसका उपग्रह चंद्रमा धरती का उल्टा चक्कर लगा रहा है। जब सूर्य और धरती के बीच में चंद्रमा आ जाता है तो सूर्य आंशिक या पूर्ण रूप से दिखाई देना बंद हो जाता है। ऐसी स्थिति में सूर्य का प्रकाश सीधा पृथ्वी पर नहीं आ पाता बल्कि उनका प्रकाश चंद्रमा द्वारा बाधित हो जाता है और पृथ्वी पर छाया पड़ने लगती है। ऐसी स्थिति को सूर्य ग्रहण कहते हैं। 
 
हाइब्रिड सूर्यग्रहण : 2023 का पहला सूर्य ग्रहण वैशाख अमावस्या को लगने वाला है। इस सूर्य ग्रहण को संकरित सूर्य ग्रहण कहा जा रहा है। संकरित अर्थात हाइब्रिड सूर्यग्रहण। यह एक दुर्लभ सूर्य ग्रहण माना जा रहा है। कुछ जगहों पर यह पूर्ण सूर्य ग्रहण, कुछ जगहों पर वलयाकार सूर्य ग्रहण और कुछ जगहों पर यह कुंडलाकार सूर्य ग्रहण के रूप में दिखाई देगा। इसीलिए इसे हाइब्रिड सूर्यग्रहण कहा जा रहा है।
ALSO READ: सूर्य ग्रहण अप्रैल: जानिए ग्रहों के योग, सूतक, स्पर्श काल, दान पुण्य का मुहूर्त और मोक्ष काल एक साथ
ALSO READ: 20 अप्रैल को होगा सूर्य ग्रहण, आपकी राशि पर क्या होगा असर?

सम्बंधित जानकारी

Show comments

ज़रूर पढ़ें

होली पर दिखेगा चंद्र ग्रहण का दुर्लभ ग्रस्तोदय नजारा, भारत के इस शहर से दिखेगा खास दृश्य

Holi puja remedies 2026: होलिका दहन के दिन करें मात्र 5 उपाय, संपूर्ण वर्ष रहेगा शुभ

भविष्यवाणी: ईरान-इजराइल युद्ध बनेगा विश्वयुद्ध की शुरुआत? भारत बनेगा महाशक्ति

Khagras Chandra Grahan 2026: खग्रास चंद्र ग्रहण का राशियों पर शुभ और अशुभ प्रभाव

होली पर गुलाल गोटा की परंपरा कहां से आई? मुस्लिम कारीगरों से क्या है इसका रिश्ता

सभी देखें

नवीनतम

Aaj Ka Rashifal: आज का दैनिक राशिफल: मेष से मीन तक 12 राशियों का राशिफल (04 मार्च, 2026)

साल 2026 का अगला चंद्र ग्रहण कब होगा?

Israel iran war: ब्लड मून के बाद रौद्र संवत्सर, नरसंहार का साल होगा शुरू, 5 घटनाओं को रोकना मुश्किल

04 March Birthday: आपको 04 मार्च, 2026 के लिए जन्मदिन की बधाई!

Aaj ka panchang: आज का शुभ मुहूर्त: 4 मार्च 2026: बुधवार का पंचांग और शुभ समय

अगला लेख