Hanuman Chalisa

Sarvapitri amavasya 2025: सर्वपितृ अमावस्या के दिन सूर्य ग्रहण, क्या होगा भारत पर इसका असर?

WD Feature Desk
शनिवार, 20 सितम्बर 2025 (12:47 IST)
Solar eclipse on sarvapitri amavasya 2025: 7 सितंबर 2025 रविवार को चंद्र ग्रहण वाले दिन 16 श्राद्ध प्रारंभ हुए थे और अब 21 सितंबर को रविवार को सर्वपितृ अमावस्या के दिन सूर्य ग्रहण रहेगा। यह संयोग करीब 100 वर्षों के बाद बना है। यह ग्रहण भारतीय ज्योतिष के अनुसार आश्विन मास के शुक्ल पक्ष की अमावस्या तिथि पर, कन्या राशि और उत्तराफाल्गुनी नक्षत्र में लगेगा। यह एक आंशिक सूर्य ग्रहण होगा।
 
सूर्य ग्रहण समय: भारतीय समयानुसार यह ग्रहण 21 सितंबर को रात्रि करीब 11 बजे से प्रारंभ होकर और तड़के 3 बजकर 23 मिनट तक रहेगा। क्षेत्रवार के अनुसार ग्रहण के समय में अंतर रह सकता है।
 
कहां नजर आएगा ग्रहण: यह सूर्य ग्रहण मुख्य रूप से न्यूजीलैंड, फिजी, अंटार्कटिका, ऑस्ट्रेलिया का दक्षिण भाग और दक्षिण अमेरिका के कुछ हिस्सों में दिखाई देगा। भारत में यह दिखाई नहीं देगा।
 
सूर्य ग्रहण का भारत पर प्रभाव: यह एक आंशिक सूर्य ग्रहण है, जिसका अर्थ है कि चंद्रमा सूर्य के केवल एक हिस्से को ही ढकेगा, और सूर्य पूरी तरह से ग्रहण से प्रभावित नहीं होगा। यह सूर्य ग्रहण भारत में दिखाई नहीं देगा। इसलिए इसका सूतक काल भी मान्य नहीं होगा।

सर्वपितृ अमावस्या के समय ग्रहण योग एक दुर्लभ घटना है। श्राद्ध पक्ष का प्रारंभ चंद्र ग्रहण से हुआ और अब इसका समापन सूर्य ग्रहण से हो रहा है। चंद्र ग्रहण तो भारत में नजर आया था परंतु सूर्य ग्रहण भारत में नजर नहीं आएगा। ऐसे में भारत में इसका सूतककाल मान्य नहीं होगा। हालांकि इस ग्रहण के चलते भारत की राजनीति में इसा बुरा प्रभाव रहेगा। यह भारत की जलवायु पर भी नकारात्मक असर डाल रहा है। दोनों के चलते भारत के लोगों में मानसिक बैचेनी और भ्रम की स्थिति बनेगी। घटना और दुर्घटना के योग भी बनेंगे।

सम्बंधित जानकारी

Show comments

ज़रूर पढ़ें

हनुमानजी के 10 चमत्कारी मंदिर, तस्वीरों में करें दिव्य दर्शन

क्या भारत में बना था ईसा मसीह के कफन का कपड़ा? DNA रिपोर्ट में हुआ बड़ा खुलासा

April Monthly Horoscope 2026: अप्रैल 2026 मासिक राशिफल: जानिए कैसे बदलेंगे आपके जीवन के हालात इस महीने

मंगल का मीन राशि में गोचर: जानें 12 राशियों पर क्या होगा असर

मंगल-शनि की युति से बनेगा ज्वालामुखी योग, दुनिया में हो सकती हैं ये 5 बड़ी घटनाएं

सभी देखें

नवीनतम

04 April Birthday: आपको 04 अप्रैल, 2026 के लिए जन्मदिन की बधाई!

Aaj ka panchang: आज का शुभ मुहूर्त: 4 अप्रैल 2026: शनिवार का पंचांग और शुभ समय

Vaishakh maas 2026: वैशाख मास प्रारंभ, जानें इस विशेष माह की 10 खास बातें

रौद्र संवत्सर 2083: इन राशियों की चमकेगी किस्मत, मिलेगा धन-सफलता का योग

एक त्योहार, दो तारीखें: क्यों बार-बार बदल रही हैं त्योहारों की तिथियां? जानें इसके पीछे का ज्योतिषीय गणित

अगला लेख