Hanuman Chalisa

Solar eclipse 2025:वर्ष 2025 में कब लगेगा सूर्य ग्रहण, जानिए कहां नजर आएगा और कहां नहीं

WD Feature Desk
शुक्रवार, 28 मार्च 2025 (13:10 IST)
Surya grahan 2025: वर्ष 2025 में 2 सूर्य ग्रहण और 2 चंद्र ग्रहण रहेंगे। पहला सूर्य ग्रहण 29 मार्च को दूसरा 21 सितंबर को लगेगा जबकि पहला चंद्र ग्रहण 14 मार्च को और दूसरा 7 सितंबर को लगेगा। इस बार सूर्य ग्रहण तब लग रहा है जबकि शनि ग्रह का कुंभ राशि से मीन राशि में परिवर्तन होगा। सूर्य ग्रहण के लगने का समय, सूतक काल और कहां यह नजर आएगा? जानिए संपूर्ण जानकारी।ALSO READ: शनि, राहु और बृहस्पति के गोचर से वर्ष 2025 में क्या होगा? विद्वान ज्योतिषाचार्य से जानें
 
1. पहला सूर्य ग्रहण 2025:
दिनांक: 29 मार्च 2025 शनिवार, चैत्र मास की कृष्ण पक्ष अमावस्या के दिन लगेगा।
ग्रहण प्रकार: पूर्ण सूर्य ग्रहण 
समय: भारतीय समयानुसार दोपहर 02:21 बजे से शाम 06:14 बजे तक रहेगा।
कहां नजर आएगा? 
यह सूर्य ग्रहण बरमूडा, बारबाडोस, डेनमार्क, ऑस्ट्रिया, बेल्जियम, उत्तरी ब्राजील, फिनलैंड, जर्मनी, फ्रांस, हंगरी, आयरलैंड, मोरक्को, ग्रीनलैंड, कनाडा का पूर्वी भाग, लिथुआनिया, हॉलैंड, पुर्तगाल, उत्तरी रूस, स्पेन, सूरीनाम, स्वीडन, पोलैंड, पुर्तगाल, नॉर्वे, यूक्रेन, स्विट्जरलैंड, इंग्लैंड और अमेरिका के पूर्वी क्षेत्र, आदि में देखा जा सकेगा।
कहां नजर नहीं आएगा?
यह ग्रहण भारत सहित ईरान, पाकिस्तान, नेपाल, श्रीलंका, बांग्लादेश, इंडोनेशिया, बाली, चीन आदि देशों में दिखाई नहीं देगा। 
सूतक काल: जहां पर भी यह सूर्य ग्रहण नजर आएगा वहां पर सूतक काल ग्रहण के 12 घंटे पहले से शुरू हो जाएगा।
 
2. दूसरा सूर्य ग्रहण
दिनांक: 21 सितंबर 2025 रविवार, आश्विन मास की कृष्ण पक्ष अमावस्या
ग्रहण प्रकार: पूर्ण सूर्य ग्रहण
समय: भारतीय समय अनुसार 21 सितंबर की मध्यरात्रि 10:59 बजे से शुरू होकर 22 सितंबर की तड़के 03:23 बजे तक रहेगा।
कहां नजर आएगा?
न्यूजीलैंड, फिजी, अंटार्कटिका और ऑस्ट्रेलिया के दक्षिणी भागों में देखा जा सकेगा। 
कहां नजर नहीं आएगा?
यह ग्रहण भी भारत सहित ईरान, पाकिस्तान, नेपाल, श्रीलंका, बांग्लादेश, इंडोनेशिया, बाली, चीन आदि देशों में दिखाई नहीं देगा।
सूतक काल: जहां पर भी यह सूर्य ग्रहण नजर आएगा वहां पर सूतक काल ग्रहण के 12 घंटे पहले से शुरू हो जाएगा।

सम्बंधित जानकारी

Show comments

ज़रूर पढ़ें

मंगल गोचर अलर्ट: 2 साल बाद मेष राशि में एंट्री से बदल सकती है दुनिया की दशा और दिशा

सूर्य अपनी उच्च राशि मेष में, 3 राशियों के लिए गोल्डन टाइम

क्या आपकी कुंडली में है गंडमूल दोष? तुरंत करें ये 5 असरदार उपाय

बुध का मेष राशि में गोचर: इन 3 राशियों के लिए बढ़ सकती हैं मुश्किलें, रहें सतर्क

बुद्ध पूर्णिमा का पर्व कब मनाया जाएगा, क्या है इसका महत्व?

सभी देखें

नवीनतम

Narsimha Jayanti 2026 Date: नृसिंह जयंती पर पूजा के शुभ मुहूर्त, महत्व, परंपरा और पारण समय

Aaj Ka Rashifal: आज का दैनिक राशिफल: मेष से मीन तक 12 राशियों का राशिफल (29 अप्रैल, 2026)

29 April Birthday: आपको 29 अप्रैल, 2026 के लिए जन्मदिन की बधाई!

Aaj ka panchang: आज का शुभ मुहूर्त: 29 अप्रैल 2026: बुधवार का पंचांग और शुभ समय

Nrisingh Jayanti 2026: नृसिंह जयंती पर करें 5 विशेष कार्य तो मिलेगी शत्रुओं से मुक्ति

अगला लेख