Hanuman Chalisa

30 अप्रैल को सूर्य ग्रहण, जानिए सूतक, स्पर्श काल, दान पुण्य का मुहूर्त और मोक्ष काल एक साथ

Webdunia
मंगलवार, 26 अप्रैल 2022 (05:24 IST)
Surya Grahan 2022 : ज्योतिष शास्त्र (Astrology) मान्यता है कि जब भी सूर्य ग्रहण (Solar Eclipse 2022) लगता है तो इसका असर संपूर्ण धरती पर पड़ता है। हालांकि वर्ष के पहले सूर्य ग्रहण को आंशिक ग्रहण कहा जा रहा है। इस बार वर्ष का पहला सूर्य ग्रहण 30 अप्रैल को लगने वाला है। दूसरा सूर्य ग्रहण 25 अक्टूबर को लगेगा। यह भी आंशिक सूर्यग्रहण ही कहलाएगा। जानिए सूतक, स्पर्श काल, दान पुण्य का मुहूर्त और मोक्ष काल के बारे में।
 
दान पुण्य का मुहूर्त : ग्रहण के बाद अच्छे चौघड़िए में दान पुण्य का महत्व है।
  
स्पर्शकाल : सूर्य ग्रहण का प्रारंभ 30 अप्रैल को 00:15:19 बजे से होगा। 
 
कुछ विद्वानों के अनुसार यह समय 1 मई निर्धारित किया गया है।
 
मोक्षकाल : सूर्य ग्रहण की समाप्ति 04:07:56 हो होगी।
 
ग्रहण का समय : यह ग्रहण दोपहर 12.15:19 मिनट पर शुरू होगा तथा शाम 04.07:56 मिनट पर समाप्त होगा।
 
सूतक काल : यह सूर्य ग्रहण जहां दिखाई देगा वहां ही सूतक काल मान्य होगा। परंतु ज्योतिष मान्यता के अनुसार आंशिक सूर्य ग्रहण में सूतककाल का पालन करना अनिवार्य नहीं है। ये सूर्य ग्रहण भारत में नहीं दिखाई देगा। इसलिए भारत में इस सूर्य ग्रहण का धार्मिक प्रभाव और सूतक मान्य नहीं होगा। आमतौर पर सूतक काल ग्रहण लगने से ठीक 12 घंटे पहले लग जाता है। हालांकि जो भारतीय विदेश में ग्रहण वाले स्थान पर रह रहे हैं वे सूतक काल का पालन करें।
 
दान पुण्य का मुहूर्त : ग्रहण के बाद दान पुण्य करने का महत्व है।
  
क्या करें इस अमान्य सूतक ग्रहण में : 
1. यह सही है कि भारत में सूर्य ग्रहण नहीं दिखाई देगा तो इसका सूतक काल भी मान्य नहीं होगा। परंतु यह भी सही है कि ग्रहण का असर तो संपूर्ण धरती पर ही पड़ता है। ऐसे में धरती पर कई तरह की प्राकृतिक उथल-पुथल होती है। इसी के कारण समाज और सत्ता में भी परिवर्तन देखने को मिलते हैं।
 
2. ऐसे में व्यक्ति को हरिभजन करना चाहिए, भोजन भी उत्तम ही खाएं। पानी और भोजन में तुलसी का प्रयोग करें।
 
3.  यात्रा से बचें। 
 
4. सूर्य ग्रहण के प्रभाव से आगजनी, उपद्रव और विभिन्न प्रकार के भौगोलिक एवं राजनीतिक घटनाक्रम बन सकते हैं इसीलिए सावधानी रखने की जरूरत है।
 
5. गर्भवती महिलाएं और बच्चे इस दौरान सावधानी रखें। घर से बाहर ना निकलें। 

सम्बंधित जानकारी

Show comments

ज़रूर पढ़ें

मंगल गोचर अलर्ट: 2 साल बाद मेष राशि में एंट्री से बदल सकती है दुनिया की दशा और दिशा

सूर्य अपनी उच्च राशि मेष में, 3 राशियों के लिए गोल्डन टाइम

क्या आपकी कुंडली में है गंडमूल दोष? तुरंत करें ये 5 असरदार उपाय

बुध का मेष राशि में गोचर: इन 3 राशियों के लिए बढ़ सकती हैं मुश्किलें, रहें सतर्क

बुद्ध पूर्णिमा का पर्व कब मनाया जाएगा, क्या है इसका महत्व?

सभी देखें

नवीनतम

29 April Birthday: आपको 29 अप्रैल, 2026 के लिए जन्मदिन की बधाई!

Aaj ka panchang: आज का शुभ मुहूर्त: 29 अप्रैल 2026: बुधवार का पंचांग और शुभ समय

Nrisingh Jayanti 2026: नृसिंह जयंती पर करें 5 विशेष कार्य तो मिलेगी शत्रुओं से मुक्ति

मंगल मेष में प्रवेश: क्या बढ़ेगी भारत की सैन्य ताकत और बंगाल में पीएम मोदी का प्रभाव?

Nrisingh Chaturdashi 2026: नृसिंह चतुर्दशी क्या है, वैशाख मास में क्यों मनाई जाती है?

अगला लेख