Hanuman Chalisa

Solar Eclipse 2025: 21 सितंबर वर्ष का 2025 का आखिरी सूर्य ग्रहण, 3 राशियों को रहना होगा सतर्क

WD Feature Desk
मंगलवार, 26 अगस्त 2025 (16:59 IST)
Solar Eclipse 205: वर्ष 2025 का दूसरा सूर्य ग्रहण 21 और 22 सितंबर 2025 के दौरान रहेगा। भारतीय ज्योतिष मान्यता के अनुसार खंडग्रास सूर्यग्रहण होगा जो दिनांक 21 सितंबर 2025, दिन रविवार, संवत 2082 की आश्विन कृष्ण पक्ष की अमावस्या को होगा। यह खग्रास सूर्यग्रहण भारतवर्ष में दृश्य नहीं होने से इससे संबंधित समस्त यम, नियम, सूतक, आदि भारतवर्ष में मान्य नहीं होंगे।

ग्रहण समय: भारतीय समयानुसार यह ग्रहण 21 नवंबर को सुबह 07:12 बजे शुरू होगा और दोपहर 11:27 बजे समाप्त होगा।  यह सूर्य ग्रहण मुख्य रूप से न्यूजीलैंड, अंटार्कटिका और दक्षिण अमेरिका के कुछ हिस्सों में दिखाई देगा। भारत में यह दिखाई नहीं देगा। प्रत्येक क्षेत्र के अनुसार इसका समय अलगअलग रहेगा। सूर्य ग्रहण के दिन आश्विन माह के कृष्ण पक्ष की अमावस्या तिथि और उत्तराफाल्गुनी नक्षत्र है। उस दिन शुक्ल योग और सर्वार्थ सिद्धि योग भी बनेंगे। यह सूर्य ग्रहण कन्या राशि में लगने वाला है. यह एक आंशिक सूर्य ग्रहण होगा।
 
कहां नजर आएगा सूर्य ग्रहण: इस साल का अंतिम सूर्य ग्रहण ऑस्ट्रेलिया, न्यूजीलैंड, अमेरिका, फिजी, समोआ, अटलांटिक महासागर आदि क्षेत्रों में दिखाई देगा। जब पृथ्वी और सूर्य के बीच में चंद्रमा आ जाता है और सूर्य का प्रकाश धरती तक नहीं पहुंचता है तो उस समय सूर्य ग्रहण होता है।
 
सूर्य ग्रहण 2025 का राशियों पर प्रभाव:
1. मिथुन राशि: वर्ष 2025 के अंतिम सूर्य ग्रहण का प्रभाव मिथुन राशि के जातकों पर नकारात्मक पड़ने वाला है। इस दौरान आपको कई तरह की कठिनाइयों का सामना करना पड़ सकता है। बेहतर होगा कि नौकरी और व्यापार में आप सतर्कता से काम रहें। किसी भी प्रकार के लेन-देन और विवाद से बचकर रहें। धोखा होने की संभावना है। आर्थिक नुकसान हो सकता है। आपके आत्मविश्‍वास पर इसका प्रभाव पड़ सकता है। इसलिए जरूरी है कि नियमों का पालन करें।
 
2. कन्या राशि: आपकी ही राशि में यह सूर्यग्रहण लगने वाला है ऐसे में आपके लिए यह समय चुनौतीपूर्ण साबित हो सकता है। नौकरी, व्यापार, सेहत और आर्थिक मामलों को लेकर आप चिंतित रह सकते हैं। संबंधों को लेकर भी आप परेशान रहेंगे इसलिए अभी से सतर्क रहें और विवादों से बचकर रहें। किसी पर भी तब तक भरोसा नहीं करें जब तक कि आप जांच-परख नहीं कर लेते हैं। किसी भी प्रकार से सोच-समझकर कदम उठाएं और किसी भी निर्णय में जल्दबाजी से बचें।
 
3. मीन राशि: आपकी राशि में यह ग्रहण आर्थिक रूप से नुकसान वाला सिद्ध हो सकता है। निवेश को लेकर भी सतर्क रहें, धोखा हो सकता है। इसलिए इस ग्रहण के समय सावधानी बरतनी होगी। किसी भी प्रकार का लेन-देन न करें। किसी कागज पर साइन करने के पहले उसे अच्‍छे से पढ़ लें। किसी से भी वाद विवाद न करें अन्यथा कोर्ट-कचहरी के मामलों में फंसने की संभावना है।

सम्बंधित जानकारी

Show comments

ज़रूर पढ़ें

गीता के छठे अध्याय के 10वें श्लोक की सही व्याख्या क्या है? मौलाना जरजिस अंसारी के दावे की पड़ताल

Devshayani Ekadashi 2026: देवशयनी एकादशी से शुरू होंगे चातुर्मास, 4 महीने के लिए लग जाएगी मंगल कार्यों पर रोक

सूर्य का कर्क राशि में गोचर: कर्क संक्रांति से देश, दुनिया और आपके जीवन पर क्या होगा असर?

पुरी के जगन्नाथ मंदिर और रथयात्रा का इतिहास: कब, कैसे और क्यों हुई शुरुआत?

श्री जगन्नाथ रथयात्रा से जुड़े 12 ऐसे रोचक तथ्य, जिन्हें जानकर आप भी रह जाएंगे हैरान

सभी देखें

नवीनतम

भारत में बड़े जन आंदोलन की आहट? क्या कहते हैं ग्रह-नक्षत्र, जानिए ज्योतिषीय संकेत

आषाढ़ गुप्त नवरात्रि की आठवीं देवी मां बगलामुखी, जानिए पूजा विधि

Aaj Ka Rashifal: आज का दैनिक राशिफल: मेष से मीन तक 12 राशियों का राशिफल (21 जुलाई, 2026)

21 July Birthday: आपको 21 जुलाई, 2026 के लिए जन्मदिन की बधाई!

Aaj ka panchang: आज का शुभ मुहूर्त: 21 जुलाई 2026: मंगलवार का पंचांग और शुभ समय

अगला लेख