Biodata Maker

Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

20 अप्रैल को मेष राशि में होगा सूर्य ग्रहण, 4 राशियों को होगा बड़ा फायदा

Advertiesment
Solar Eclipse 2023
Solar Eclipse in 2023 in Hindi: 20 अप्रैल 2023 सूर्य ग्रहण सुबह 7:04 से दोपहर 12:29 तक रहेगा। यह ग्रहण हिन्द महासागर, दक्षिण प्रशांत महासागर, चीन, ताइवान, मलेशिया, सिंगापुर, इंडोनेशिया, फिलिपींस, कंबोडिया, वियतनाम, थाईलैंड, ऑस्ट्रेलिया, न्यूजीलैंड, अंटार्कटिका, अमेरिका, जापान, फिजी, माइक्रोनेशिया, समोआ, सोलोमन, बरूनी, पापुआ न्यू गिनी में दिखाई देगा। आओ जानते हैं इस ग्रहह से कौनसी 4 राशियों को होगा फायदा।
 
नकारात्मक प्रभाव : मेष राशि, सिंह राशि, कन्या राशि, वृश्चिक राशि, और मकर राशि के जातकों पर सूर्यग्रहण नकारात्मक प्रभाव देखने को मिलेगा।
 
सकारात्मक प्राभाव : निम्नलिखित 4 राशियों को धन संबंधी बड़ा लाभ हो सकता है या कोई अटका कार्य पूर्ण हो सकता है।
 
1. वृषभ राशि :- आपकी राशि पर यह ग्रहण शुभ प्रभाव देगा। व्यापार में आपको अचानक से धन लाभ हो सकता है। नौकरी में पदोन्नति के योग बनेंगे और आय में वृद्धि होगी।
 
2. मिथुन राशि :- आपकी राशि पर भी इस ग्रहण का शुभ प्रभाव पड़ेगा। यदि कोई मामला कोर्ट में उलझा होगा तो सुलझने की संभावना बनेगी। छात्रों परीक्षा में सफलता मिलने के योग हैं।
 
3. धनु राशि :- आपको इस ग्रहण के कारण भाग्य का साथ मिलेगा। पारिवारिक जीवन सुखद रहेगा। व्यापारियों का मुनाफा बढ़ जाएगा। नौकरीपेशा हैं तो सहकर्मियों का सहयोग प्राप्त होगा। 
 
4. मीन राशि :- आपके लिए यह ग्रहण शुभ रहने वाला है। अटके कार्य पूर्ण होंगे। सुख और समृद्धि में बढ़ोतरी होगी। नौकरीपेशा हैं तो सकारात्मक परिणाम देखने को मिलेंगे। व्यापारी हैं तो मुनाफा कमाने में कामयाब होंगे।

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

वैशाख मास को क्यों कहते हैं माधव मास, जल दान से मिलेगा यह पुण्य