Hanuman Chalisa

सिंहस्‍थ का पांचवां पर्व स्‍नान आज

Webdunia
मंगलवार, 10 मई 2016 (22:30 IST)
उज्जैन। सिंहस्‍थ महापर्व का पांचवां पर्व स्‍नान शंकराचार्य जयंती वैशाख शुक्‍ल पंचमी बुधवार को होगा। मोक्षदायिनी पुण्‍य-सलिला क्षिप्रा के तटों पर विशेषकर राम घाट, दत्‍त अखाड़ा एवं त्रिवेणी घाट पर श्रद्धा, भक्ति एवं परम्‍परा का संगम देखने को मिलेगा। स्‍नान पर्व में भाग लेने के लिए श्रद्धालुओं का महाकाल की नगरी उज्‍जयि‍नी पहुंचना शुरू हो गया है। 
     
आधिकारिक जानकारी के अनुसार, सिंहस्‍थ महापर्व में चैत्र शुक्‍ल पूर्णिमा से वैशाख शुक्‍ल पूर्णिमा के मध्‍य 10 स्‍नान तिथियां नियत की गई थीं। इसमें तीन शाही स्‍नान एवं सात विशेष पर्व स्‍नान शामिल हैं। सिंहस्‍थ महाकुम्‍भ में अभी तक दो 'शाही स्‍नान' एवं दो 'विशेष पर्व स्‍नान' हो चुके हैं।
      
शंकराचार्य जयंती 11 मई बुधवार, वृषभ संक्रांति पर्व 15 मई, रविवार, मोहिनी एकादशी पर्व वैशाख शुक्‍ल एकादशी मंगलवार, 17 मई, प्रदोष पर्व शुक्‍ल त्रयोदशी गुरुवार 19 मई, नृसिंह जयंती पर्व वैशाख शुक्‍ल चौदह शुक्रवार, 20 मई को विशेष पर्व स्‍नान तथा वैशाख शुक्‍ल पन्‍द्रह शनिवार 21 मई को शाही स्‍नान होगा।
 
उल्‍लेखनीय है कि सिंहस्‍थ महान धार्मिक पर्व है। बारह वर्ष के अंतर से यह पर्व तब मनाया जाता है जब बृहस्‍पति सिंह राशि पर स्थित रहता है। पवित्र क्षिप्रा नदी में पुण्‍य-स्‍नान की तिथियां चैत्र मास की पूर्णिमा से शुरू होती हैं और पूरे मास में वैशाख पूर्णिमा के अंतिम स्‍नान पर विभिन्‍न तिथि में सम्‍पन्‍न होती है। (वार्ता)
Show comments
सभी देखें

ज़रूर पढ़ें

क्या आपके मोबाइल नंबर का अंतिम अंक आपके लिए शुभ है ?

हिंदू पुराण, ज्योतिष, नास्त्रेदमस, बाबा वेंगा और भविष्‍य मालिका की 6 कॉमन भविष्यवाणियां

1914 के विश्‍व युद्ध का इतिहास दोहराएगा 2026, दोनों साल के कैलेंडर में चौंकाने वाली समानता

Mahavir Jayanti: महावीर जयंती 2026: भगवान महावीर के उपदेश और जीवन से जुड़ी प्रेरणादायक बातें

Kharmas 2026: खरमास में करें 5 उपाय, पितरों को मिलेगी शांति

सभी देखें

धर्म संसार

Mahavir Jayanti 2026: भगवान महावीर: अहिंसा और आत्म-विजय के महानायक

Chaitra Purnima 2026: चैत्र पूर्णिमा कब है क्या महत्व है इस दिन का और क्या करें इस दिन?

भगवान जगन्नाथ मंदिर परंपरा: विष्णु दमनोत्सव क्या होता है और क्या है इसका महत्व?

महावीर जयंती पर जानिए अनेकांतवाद का अर्थ, क्यों आज भी प्रासंगिक है यह सिद्धांत

Mahavir Jayanti 2026 date: अहिंसा, सत्य और शांति का पावन पर्व महावीर जयंती, जानें इतिहास, महत्व और परंपराएं

अगला लेख