Festival Posters

सिंहस्थ : उज्जैन के रामघाट से सात चोर पकड़ाए

Webdunia
बुधवार, 27 अप्रैल 2016 (12:52 IST)
उज्जैन। मध्यप्रदेश के उज्जैन मे चल रहे सिंहस्थ के मेला क्षेत्र में लगातार हो रही चोरियों पर कार्रवाई करते हुए पुलिस ने रामघाट से चार नाबालिगों समेत सात लोगों को गिरफ्तार किया है।
 
पुलिस सूत्रों ने बताया कि मेला क्षेत्र में चोरी की वारदातों पर काबू पाने के लिए सादे कपड़ों में पुलिस दल तैनात किया गया था। इसी दौरान मंगलवार को महाकाल थाना पुलिस ने रामघाट पर संदिग्ध अवस्था में घूमते एक पुरुष, दो महिलाओं और चार नाबालिगों को पकड़ा। उनसे चोरी किए 2200 रुपए नकद, दो रुद्राक्ष की मालाएं व स्फटिक बरामद हुए हैं।
 
पुलिस ने सभी आरोपियों रामसुरेश वर्मा, लक्ष्मी, फूलवती बाई और चारों नाबालिगों को न्यायालय में पेश किया। जहां से दोनों महिलाओं को जेल एवं नाबालिगों को बाल संप्रेषण गृह भेज दिया गया है। आरोपी राम सुरेश वर्मा को पुलिस अपनी रिमांड पर लेकर उससे पूछताछ कर रही है। उससे घाटों पर चोरी की अन्य वारदातों के खुलासे की संभावना है। (वार्ता)

Show comments
सभी देखें

ज़रूर पढ़ें

अधिक मास कब से कब तक? इस पवित्र महीने में करें ये 5 शुभ काम, खुल सकता है भाग्य

क्या आपके मोबाइल नंबर का अंतिम अंक आपके लिए शुभ है ?

साल में 2 बार क्यों आता है खरमास? जानिए मलमास, अधिकमास और पुरुषोत्तम मास का रहस्य

हिंदू पुराण, ज्योतिष, नास्त्रेदमस, बाबा वेंगा और भविष्‍य मालिका की 6 कॉमन भविष्यवाणियां

1914 के विश्‍व युद्ध का इतिहास दोहराएगा 2026, दोनों साल के कैलेंडर में चौंकाने वाली समानता

सभी देखें

धर्म संसार

Mahavir Jayanti 2026: भगवान महावीर: अहिंसा और आत्म-विजय के महानायक

Aaj Ka Rashifal: आज का दैनिक राशिफल: मेष से मीन तक 12 राशियों का राशिफल (31 मार्च, 2026)

31 March Birthday: आपको 31 मार्च, 2026 के लिए जन्मदिन की बधाई!

Aaj ka panchang: आज का शुभ मुहूर्त: 31 मार्च 2026: मंगलवार का पंचांग और शुभ समय

मंगल-शनि की युति से बनेगा ज्वालामुखी योग, दुनिया में हो सकती हैं ये 5 बड़ी घटनाएं

अगला लेख