Hanuman Chalisa

सिंहस्थ में किन्नर अखाड़े की पेशवाई देखने उमड़ा शहर

Webdunia
उज्जैन। सिंहस्थ में पहली बार किन्नर अखाड़े ने भी शिविर लगाया है। गुरुवार को किन्नर अखाड़े की पेशवाई दशहरा मैदान से निकली तो देखने के लिए पूरा शहर ही उमड़ पड़ा। 
पेशवाई के दौरान आमजन किन्नरों से आशीर्वाद भी ले रहे थे और उन्हें भेंट भी दी जा रही थी, जिसे वे सहज रूप से स्वीकार कर आशीर्वाद देते चल रहे थे। 
किन्नरों के प्रति स्नेह का भाव देखकर किन्नर भी अचंभित थे। पेशवाई में ऊंट, बैंड-बाजे, बग्घियां सहित ई-रिक्शा भी शामिल थे। पर्यावरण संरक्षण संबंधी संदेश भी पेशवाई के माध्यम से दिया जा रहा था। 

किन्नरों ने पहली बार कुंभ स्नान को लेकर उज्जैन के समीप हासमपुरा स्थित आध्यात्मिक वाटिका के ऋषि अजय दास महाराज के नेतृत्व में गत वर्ष 13 अक्टूबर को किन्नर मुंबई का गठन किया था।
 
अजयदास महाराज को अखाड़े का संरक्षक, टीवी शो बिगबॉस के घर में अपने प्रवेश से सुर्खियां बटोरने वाली किन्नर लक्ष्मीनारायण और मध्यप्रदेश के सागर की महापौर रह चुकीं कमला बुआ को इस अखाड़े का प्रमुख नियुक्त किया गया था। इसका एक संविधान भी बनाया गया है। इसके अलावा देश की विभिन्न दिशाओं में आठ पीठेश्वर व दो उप पीठेश्वर को भी नियुक्त किया गया। 
 
विभिन्न मार्गों से होते हुए पेशवाई अपने शिविर में पहुंची। इसमें प्रभारी मंत्री भूपेंद्र सिंह सहित कई जनप्रतिनिधि भी शामिल हुए।

गौर करने वाली बात ये है कि कुंभ की नीति निर्धारण करने वाली सर्वोच्च संस्था अखिल भारतीय अखाड़े परिषद द्वारा इस अखाड़े को सिंहस्थ के लिए मान्यता नहीं दी गई है। उसके बावजूद मेला क्षेत्र में किन्नर अखाडे को शिविर के लिए भूमि आवंटन की गई है।

Show comments
सभी देखें

ज़रूर पढ़ें

वक्री बुध का मिथुन राशि में गोचर: 12 राशियों में किसे होगा फायदा, किसे रहना होगा सतर्क?

गुरु का शनि के नक्षत्र में गोचर: इन 5 राशियों की चमकेगी किस्मत, जानें 5 उपाय

अमरनाथ गुफा के 6 बड़े रहस्य: आखिर कितने हजार साल पुरानी है यह पवित्र यात्रा?

सूर्य का पुनर्वसु नक्षत्र में प्रवेश: इन 5 राशियों की चमकेगी किस्मत, जानें 5 आसान उपाय

मंगल का रोहिणी नक्षत्र में गोचर: 12 राशियों पर कैसा होगा असर? जानें 5 आसान उपाय

सभी देखें

धर्म संसार

10 July Birthday: आपको 10 जुलाई, 2026 के लिए जन्मदिन की बधाई!

योगिनी एकादशी 2026: व्रत कब और किस समय खोलें? जानिए पारण का शुभ समय

Aaj ka panchang: आज का शुभ मुहूर्त: 10 जुलाई 2026: शुक्रवार का पंचांग और शुभ समय

Chaturmas 2026: चातुर्मास में क्या करना चाहिए? जानें पुण्य कमाने के तरीके

सूर्य का पुष्य नक्षत्र में गोचर: शनि के नक्षत्र में प्रवेश करते ही इन 5 राशियों की चमक सकती है किस्मत