Publish Date: Wed, 18 May 2016 (00:22 IST)
Updated Date: Wed, 18 May 2016 (00:25 IST)
उज्जैन। मध्यप्रदेश के उज्जैन में चल रहे सिंहस्थ महापर्व के दौरान अब तक 40 लोगों ने देहदान और नेत्रदान के संकल्प पत्र भरे हैं। सामाजिक एवं जनकल्याण समिति 'अग्रसर' सिंहस्थ महाकुंभ में रक्तदान, नेत्रदान, अंगदान तथा देहदान के लिए प्रेरित कर रही है।
सिंहस्थ में दिव्यांगों एवं वृद्धों के लिए संस्था द्वारा निःशुल्क व्हील चेयर भी उपलब्ध कराई जा रही है। ओआरएस के पैकेट भी निःशुल्क वितरित किए जा रहे हैं। समिति के संयोजक महेश शर्मा ने बताया कि शिविर में जागरूकता अभियान चलाया जा रहा है।
इसके माध्यम से अंगदान कर कई परिवारों में खुशियां प्रदान करने हेतु जागृति फैलाई जा रही है। (वार्ता)