Publish Date: Sat, 21 May 2016 (07:36 IST)
Updated Date: Sat, 21 May 2016 (11:43 IST)
उज्जैन। उज्जैन में तीसरे और अंतिम शाही स्नान पर एक और बड़ी संख्या में साधू-संन्यासी मां क्षिप्रा में डुबकी लगाकर अमृत स्नान कर रहे हैं तो दूसरी ओर श्रद्धालुओं का सैलाब भी आस्था की डुबकी लगाने को आतुर दिखाई दे रहा है।
पूर्णिमा के अवसर पर चांद भी इस तरह चमक बिखेर रहा था मानो वह भी संतों को स्नान करते देख उनपर अपना आशीर्वाद बरसा रहा हो और रामघाट पर आस्था की डुबकी लगाकर ही लौटेगा।
बुद्ध पूूर्णिमा पर शाही स्नान के लिए जा रहे संतों के कांरवां को देख ऐसा प्रतित होता है मानों वहां मौजूद शिवाले भी मां क्षिप्रा का आशीर्वाद पाने को निकल पड़े होंं।