Hanuman Chalisa

लिंग से गाड़ी खींचने वाले नागा बाबा

Webdunia
मंगलवार, 17 मई 2016 (13:59 IST)
योग और तप की शक्ति से सब कुछ किया जा सकता है। उज्जैन सिंहस्थ में ऐसे कई साधु और संत पधारे हैं, जो अपने योगबल से लोगों को हैरत में डाल रहे हैं। महाकुंभ में लोगों की आंखें उस समय फटी की फटी रह गईं, जब नागा बाबा मंडलश्री महंत हनुमान गिरि ने अपने लिंग से एक गाड़ी को खींच दिया।
मूलत: गुजरात के रहने वाले पंच दशानन आवाहन अखाड़े के साधु ने अपने लिंग से जब एक बोलेरो खींचना शुरू किया तो लोगों का हुजुम उन्हें देखने के लिए उमड़ पड़ा। सड़क पर एक ओर उनके गुरुभाई और अन्य कई नागा जयकारे लगाते हुए उनका उत्साह बढ़ा रहे थे तो सड़क के दोनों और इस शक्ति प्रदर्शन को देखने के लिए लोगों की भीड़ जुटी हुई थी।

देखें वीडियो...
बाबा के गुरु महंत कैलाश गिरिजी महाराज ने कहा कि यह कार्य सनातन धर्म की शक्ति को प्रदर्शित करने के लिए और नारी शक्ति पर अत्याचार को रोकने के लिए किया गया है। विश्‍व में नारी शक्ति को उचित सम्मान मिलना चाहिए।
 
बताया जाता है कि मंडलश्री महंत हनुमान गिरि बाबा ने बोलेरो ही नहीं, बस व ट्रक को भी अपने लिंग से खींचकर लोगों को हैरत में डाल रखा है। यह कारनामा दिखाने से पहले वे अपने गुरु का आशीर्वाद लेना नहीं भूले। इससे पहले यह कारनामा वे इलाहाबाद कुंभ में भी दिखा चुके हैं।
 
कैमरामैन : धर्मेंद्र सांगले

Muharram month 2026: मोहर्रम मास का इस्लाम धर्म में महत्व और परंपरा जानें

शुक्र की वृषभ राशि में मंगल का प्रवेश, 5 राशियों की चमकेगी किस्मत, धन और करियर में मिल सकता है बड़ा लाभ

गुरु का पुष्य नक्षत्र में गोचर, करें ये 5 अचूक उपाय, धन, सुख और अच्छी सेहत का मिलेगा आशीर्वाद

गुरु बदलेंगे चाल, शनि के पुष्य नक्षत्र में होगा प्रवेश; 5 राशियों की चमकेगी किस्मत, 3 को लग सकता है झटका

मंगल का कृतिका नक्षत्र में प्रवेश: 4 राशियों की किस्मत में होगा बड़ा बदलाव, जानें असर

22 June Birthday: आपको 22 जून, 2026 के लिए जन्मदिन की बधाई!

Aaj ka panchang: आज का शुभ मुहूर्त: 22 जून 2026: सोमवार का पंचांग और शुभ समय

Aaj Ka Rashifal: आज का दैनिक राशिफल: मेष से मीन तक 12 राशियों का राशिफल (21 जून, 2026)

21 June Birthday: आपको 21 जून, 2026 के लिए जन्मदिन की बधाई!

Aaj ka panchang: आज का शुभ मुहूर्त: 21 जून 2026: रविवार का पंचांग और शुभ समय

अगला लेख