biodatamaker
✕

करतारपुर कॉरिडोर, यहाँ गुरु नानक देव जी ने 17 वर्ष बिताए थे, जानिए करतारपुर की खास बातें और इतिहास

Webdunia
बुधवार, 17 नवंबर 2021 (16:06 IST)
What is kartarpur corridor : गुरु नानक देव जी की जयंती से 3 दिन पहले पाकिस्तान में स्थित सिखों के सबसे पूजनीय तीर्थस्थलों तक जाने के लिए करतारपुर साहिब गलियारे को बुधवार से दोबारा खोला जाएगा। कोविड-19 के प्रकोप के बाद मार्च 2020 से यहां की यात्रा रुकी हुई थी। आओ जानते हैं कि क्या है करतारपुर कॉरिडोर का इतिहास।
 
 
1. करतारपुर कॉरिडोर का सुझाव सबसे पहले पंजाब के दिग्गज नेता कुलदीप सिंह वडाला ने दिया था। उन्होंने इसके लिए कई वर्षों भारत और पाकिस्तान की अथॉरिटी से आग्रह किया। इसके लिए उन्होंने डेरा बाबा नानक और करतारपुर में 18 वर्षों तक अरदास की थी। इस पर भारत-पाक के बीच पहली वार्ता 1998 में हुई थी। इसके बाद वर्तमान सरकार ने इस पर कार्य किया।
 
2. भारत के तीर्थयात्री पाकिस्तान में पहले करतारपुर साहिब फिर ननकाना साहिब जाते हैं। सिखों के पहले गुरु गुरुनानक देवजी अपनी 4 प्रसिद्ध यात्राओं को पूरा करने के बाद 1522 में करतारपुर साहिब में रहने लगे थे। नानकजी ने अपने जीवनकाल के अंतिम 17 वर्ष, 5 माह और 9 दिन यहीं बिताए थे, जबकि उनका जन्म 1469 में वर्तमान पाकिस्तान के तलवंडी (अब ननकाना साहिब) में हुआ था।
 
 
3. पंजाब के गुरदासपुर जिले में डेरा बाबा नानक से अंतरराष्ट्रीय सीमा तक भारत ने कॉरिडोर बनाया उसके आगे करतारपुर तक पाकिस्तान ने कॉरिडोर बनाया है।
 
4. डेरा बाबा नानक वही स्थान है जहां गुरुनानक देवजी ने अपनी पहली उदासी (यात्रा) के बाद 1506 में ध्यान लगाया था। जिस जगह पर बैठकर गुरु नानक देवजी ने ध्यान लगाया था, उस जगह पर 1800 ईस्वी के आसपास महाराजा रणजीत सिंह ने गुरुद्वारा बनवाया।
 
 
5. करतारपुर साहिब, पाकिस्तान के नारोवाल जिले में रावी नदी के तट पर स्थित है। यह जगह भारतीय सीमा से महज 3 किलोमीटर दूर स्थित है। भारतीय क्षेत्र डेरा बाबा से लेकर अंतरराष्ट्रीय सीमा तक का दायरा महज 3.5 किलोमीटर है। मतलब लगभग 6.5 किलोमीटर का है यह कॉरिडोर।
 
6. इस कॉरिडोर को बनाने में भारत सरकार ने 1.74 करोड़ रुपए खर्च किए हैं जबकि पंजाब सरकार ने डेरा बाबा नानक स्थान पर 159 करोड़ खर्च किए हैं। दूसरी ओर भारत सरकार ने श्रद्धालुओं के टर्मिनल पर 500 करोड़ रुपए खर्च किए हैं।

सम्बंधित जानकारी

Show comments
सभी देखें

ज़रूर पढ़ें

मंगल का मृगशिरा नक्षत्र में गोचर, 3 राशियों को रहना होगा 12 अगस्त तक सावधान

Rationalism: सत्य की वैज्ञानिक खोज: देकार्त का बुद्धिवाद और आधुनिक दर्शन का जन्म

मिथुन में मार्गी बुध का प्रभाव: भारत समेत दुनिया में होंगे ये बड़े बदलाव

Rakhi 2026: कब है रक्षा बंधन का त्योहार, राखी बांधने का शुभ मुहूर्त?

चातुर्मास में सुख-समृद्धि लाने के लिए इन 4 महीनों में राशि के अनुसार ये खास उपाय

सभी देखें

धर्म संसार

Aaj Ka Rashifal: आज का दैनिक राशिफल: मेष से मीन तक 12 राशियों का राशिफल- 14 अक्‍टूबर, 2026

Aaj ka panchang: आज का शुभ मुहूर्त: 14 अक्‍टूबर 2026: बुधवार का पंचांग और शुभ समय

14 October Birthday: आपको 14 अक्‍टूबर, 2026 के लिए जन्मदिन की बधाई!

Haridwar Ardh Kumbh 2027: हरिद्वार में कब से कब तक चलेगा अर्धकुंभ मेला? जानें प्रमुख स्नान की तिथियां

Nashik kumbh mela 2027: नासिक सिंहस्थ कुंभ मेला कब से कब तक रहेगा?

अगला लेख