Biodata Maker

गुरु हर गोविंद साहिब जी का प्रकाश पर्व, जानें उल्लेखनीय कार्य

WD Feature Desk
शनिवार, 22 जून 2024 (12:54 IST)
Highlights 
 
गुरु हर गोविंद सिंह कौन थे। 
गुरु हर गोविंद सिंह जी का जीवन दर्शन।  
गुरु हर गोविंद सिंह महाराज के कार्य जानें।  

ALSO READ: सिखों के छठे गुरु, गुरु हर गोविंद सिंह, जानें उनके बारे में
 
Guru Har Govind Singh Jee : हर साल सिख समुदाय में छठवे गुरु, गुरु हर गोविंद साहिब जी का प्रकाश पर्व बड़े ही धूमधाम से मनाया जाता है। वे एक परोपकारी एवं क्रांतिकारी योद्धा के रूप में जाने जाते हैं। उनका जीवन दर्शन जन-साधारण के कल्याण से जुड़ा हुआ था। उन्होंने सिख पंथ को योद्धा चरित्र प्रदान किया था। उन्होंने अपने जीवनकाल में कई महत्वपूर्ण कार्य किए। 
 
आइए उनकी जयंती पर जानिए उनके जीवन के खास कार्य : 
 
उल्लेखनीय कार्य : 
 
- श्री गुरु हर गोविंद सिंह युद्ध में शामिल होने वाले पहले गुरु थे। 
 
- गुरु हर गोविंद सिंह ने 'अकाल बुंगे' की स्थापना की। जो कि एक बड़ा भवन जिसके ऊपर गुंबज हो। 
 
- गुरु हर गोविंद सिंह ने अकाल तख्त का निर्माण किया था। 
 
- उन्होंने सिखों को युद्ध कलाएं सिखाने तथा सैन्य परीक्षण के लिए भी प्रेरित किया था। 
 
- मीरी पीरी तथा कीरतपुर साहिब की स्थापनाएं की थीं। 
 
- उन्होंने अमृतसर में स्वर्ण मंदिर के सम्मुख अकाल तख्त/ ईश्वर का सिंहासन का निर्माण किया। जिसमें होने वाली गुप्त गोष्ठिययों में जो निर्णय होते थे उन्हें 'गुरुमतां' यानि 'गुरु का आदेश' मानकर युद्ध सम्बन्धी कार्य किए जाते थे। 
 
- गुरु हर गोविंद जी ने मुगलों के अत्याचारों से पीड़ित अनुयायियों में इच्छाशक्ति और आत्मविश्वास जगाया और मुगलों के विरोध में सेना संगठित करके अपने शहरों की किलेबंदी की थीं। 
 
- उन्होंने अमृतसर के निकट लौहगढ़ नामक एक किला भी बनवाया था।  
 
- गुरु हर गोविंद सिंह ने कीरतपुर, रोहिला की लड़ाई, हरगोविंदपुर, करतारपुर, गुरुसर तथा अमृतसर की लड़ाइयों में प्रमुखता से भागीदारी निभाई थी। 
 
हर गोविंद सिंह महाराज जी ने अमृतसर में अकाल तख्त (ईश्वर का सिंहासन, स्वर्ण मंदिर के सम्मुख) का निर्माण किया। इसी भवन में अकालियों की गुप्त गोष्ठियां होने लगीं। इनमें जो निर्णय होते थे उन्हें 'गुरुमतां' अर्थात् 'गुरु का आदेश' नाम दिया गया।
 
अस्वीकरण (Disclaimer) : चिकित्सा, स्वास्थ्य संबंधी नुस्खे, योग, धर्म, ज्योतिष, इतिहास, पुराण आदि विषयों पर वेबदुनिया में प्रकाशित/प्रसारित वीडियो, आलेख एवं समाचार सिर्फ आपकी जानकारी के लिए हैं, जो विभिन्न सोर्स से लिए जाते हैं। इनसे संबंधित सत्यता की पुष्टि वेबदुनिया नहीं करता है। सेहत या ज्योतिष संबंधी किसी भी प्रयोग से पहले विशेषज्ञ की सलाह जरूर लें। इस कंटेंट को जनरुचि को ध्यान में रखकर यहां प्रस्तुत किया गया है जिसका कोई भी वैज्ञानिक प्रमाण नहीं है।

सम्बंधित जानकारी

Show comments
सभी देखें

ज़रूर पढ़ें

होलाष्टक के 8 दिनों में किस दिन क्या करें और क्या नहीं?

Holika Dahan 2026: कर्ज से हैं परेशान, होली की रात्रि है समाधान, पढ़ें 2 चमत्कारिक उपाय

शनि ग्रह का उत्तरा भाद्रपद नक्षत्र में गोचर, 12 राशियों का राशिफल

होलिका दहन और होली का धार्मिक और सांस्कृतिक महत्व, जानें 4 काम की बातें

भारत में खाटू श्याम बाबा के 10 बड़े मंदिर, क्या आप जानते हैं 3 मूल मंदिर कहां है?

सभी देखें

धर्म संसार

02 March Birthday: आपको 2 मार्च, 2026 के लिए जन्मदिन की बधाई!

Aaj ka panchang: आज का शुभ मुहूर्त: 2 मार्च 2026: सोमवार का पंचांग और शुभ समय

Aaj Ka Rashifal: आज का दैनिक राशिफल: मेष से मीन तक 12 राशियों का राशिफल (01 मार्च, 2026)

ईरान इजराइल अमेरिका युद्ध: ज्योतिष में किसकी जीत का संकेत? जानिए भविष्यवाणी

01 March Birthday: आपको 1 मार्च, 2026 के लिए जन्मदिन की बधाई!

अगला लेख