Hanuman Chalisa

गुरु गोविंद सिंह के 15 अनमोल वचन, बदल देंगे आपके जीने का नजरिया

WD Feature Desk
HIGHLIGHTS
 
* श्री गुरु गो‍विंद सिंह जी सिखों के दसवें गुरु हैं। 
* गुरु गो‍विंद सिंह जी का जन्म पौष सुदी सप्तमी को हुआ था।
* उनका वास्तविक नाम गोविंद राय रखा गया था। 

Guru Govind Singh Quotes in Hindi : वर्ष 2024 में 17 जनवरी, बुधवार के दिन गुरु गोविंद सिंह जी की जयंती मनाई जा रही है। बिहार के पटना में जन्मे गुरु गोविंद सिंह जी सिखों के 10वें गुरु और खालसा पंथ के संस्थापक हैं। वे अपने जीवन में एकता, सत्य, प्रेम, मधुरता और सहनशीलता के लिए पहचाने जाते हैं। 
 
आइए यहां गुरु गोविंद सिंह जी की जयंती के अवसर पर पढ़ें 15 अनमोल वचन- Guru Govind Singh Quotes
 
1. गोविंद सिंह जी कहते हैं जब आप अपने अंदर बैठे अहंकार को मिटा देंगे, तभी आपको वास्तविक शांति की प्राप्त होगी।
 
2. हे प्रभु, मुझे अपना आशीर्वाद प्रदान करें, ताकि मैं कभी भी अच्छे कर्मों को करने में जरा भी संकोच ना करूं।
 
3. इंसान को वैभव, सुख और स्थायी शांति तब ही प्राप्त होगी, जब कोई व्यक्ति अपने भीतर बैठे स्वार्थ को पूरी तरह से समाप्त कर देगा। 
 
4. भगवान के नाम के अलावा आपका कोई भी सच्चा मित्र नहीं है। अत: सदा ईश्वर का स्मरण करें। 
 
5. आप अपने द्वारा किए गए अच्छे कर्मों से ही ईश्वर को प्राप्त कर सकते हैं और ईश्वर भी हमेशा अच्छे कर्म करने वालों की सहायता करता है। 
 
6. ईश्वर के सभी अनुयायी इसी का चिंतन करते हैं और इसी को देखते हैं। 
 
7. अगर आप केवल अपने भविष्य के विषय में ही सोचते रहेंगे, तो अपने वर्तमान को भी खो देंगे। 
 
8. भगवान ने सभी को जन्म इसीलिए दिया है ताकि हम इस संसार में अच्छे कार्य करके समाज में फैली बुराइयों को दूर करें।
 
9. किसी भी निर्बल व्यक्ति पर कभी अपनी तलवार चलाने के लिए उतावले मत होइए, वर्ना विधाता आप का ही खून बहाएगा। 
 
10. गुरु गोविंद सिंह जी के अनुसार इंसान से प्रेम करना ही, ईश्वर की सच्ची आस्था और भक्ति है। 
 
11. सच्चे गुरु की सेवा करते हए ही आपको संपूर्ण शांति की प्राप्ति होगी तथा जन्म और मृत्यु के सभी कष्ट मिट जाएंगे। 
 
12. ईश्वर ही स्वयं क्षमाकर्ता है। 
 
13. इंसान का स्वार्थ ही अनेक अशुभ विचारों को जन्म देता है। 
 
14. गोविंद सिंह जी कहते हैं अपनी जीविका चलाने के लिए ईमानदारीपूर्वक काम करें। 
 
15. गुरु के बिना किसी को भी भगवान का नाम नहीं मिला है।

ALSO READ: Guru Govind Singh : 2024 में कब है गुरु गोविंद सिंह जी का प्रकाश पर्व

सम्बंधित जानकारी

Show comments
सभी देखें

ज़रूर पढ़ें

हिंदू पुराण, ज्योतिष, नास्त्रेदमस, बाबा वेंगा और भविष्‍य मालिका की 6 कॉमन भविष्यवाणियां

सूर्य का मीन राशि में गोचर: इन 6 राशियों के लिए खुलेंगे तरक्की और धन के नए रास्ते

चैत्र नवरात्रि 2026: घट स्थापना का शुभ मुहूर्त क्या है? जानें कलश स्थापना का सही समय

हिंदू नववर्ष 2083 के कौन है वर्ष का राजा और मंत्री, किन राशियों पर रहेगा शुभ प्रभाव

विक्रम संवत सबसे प्राचीन होने के बाद भी भारत का राष्ट्रीय कैलेंडर क्यों नहीं बना? जानिए 3 बड़े कारण

सभी देखें

धर्म संसार

Mata siddhidatri: नवरात्रि की नवमी की देवी मां सिद्धिदात्री: अर्थ, पूजा विधि, आरती, मंत्र, चालीसा, कथा और लाभ

Mata mahagauri: नवरात्रि की अष्टमी की देवी मां महागौरी: अर्थ, पूजा विधि, आरती, मंत्र, चालीसा, कथा और लाभ

Aaj Ka Rashifal: आज का दैनिक राशिफल: मेष से मीन तक 12 राशियों का राशिफल (25 मार्च, 2026)

Aaj ka panchang: आज का शुभ मुहूर्त: 25 मार्च 2026: बुधवार का पंचांग और शुभ समय

25 March Birthday: आपको 25 मार्च, 2026 के लिए जन्मदिन की बधाई!

अगला लेख