Hanuman Chalisa

पांचवें सिख गुरु, गुरु अर्जुन देव की जयंती, जानें उपलब्धियां और शहादत के बारे में

तिथिनुसार सिखों के पांचवें गुरु अर्जुन देव जी की जयंती आज

WD Feature Desk
मंगलवार, 30 अप्रैल 2024 (10:01 IST)
guru arjun dev jayanti 

 
HIGHLIGHTS
 
• वैशाख कृष्ण सप्तमी पर मनाई जाएगी गुरु अर्जन देव की जयंती।
• सिखों के पांचवें हैं गुरु अर्जुन देव जी। 
• श्री गुरु अर्जुन देव की कहानी जानें। 

ALSO READ: Guru Tegh Bahadur: गुरु तेग बहादुर सिंह की जयंती, जानें उनका जीवन और 10 प्रेरक विचार
 
Guru Arjan Dev ji : वर्ष 2024 में सिख धर्म के पांचवें गुरु, गुरु अर्जुन देव जी की जयंती 30 अप्रैल, दिन मंगलवार को मनाई जा रही है। तिथि के अनुसार अर्जुन देव साहिब का जन्म वैशाख वदी सप्तमी (7), संवत 1620 तथा अंग्रेजी कैलेंडर की तारीख के अनुसार 15 अप्रैल 1563 को अमृतसर में हुआ था। 
 
मान्यतानुसार सिख धर्म के चौथे गुरु, गुरु रामदास जी तथा माता भानी जी के घर गुरु अर्जुन/ अर्जन देव का जन्म को गोइंदवाल (अमृतसर) में हुआ था। वे सिख धर्म के 5वें गुरु माने गए हैं। गुरु अर्जुन देव की धार्मिक एवं मानवीय मूल्यों के प्रति समर्पण की भावना, सहृदयता, कर्तव्यनिष्ठता और निर्मल प्रवृत्ति को देखते हुए ही गुरु रामदास जी ने 1581 में उन्हें पांचवें गुरु के रूप में गुरु गद्दी पर सुशोभित किया। 
 
गुरु अर्जुन देव साहिब जी संत शिरोमणि, सर्वधर्म समभाव के प्रखर पैरोकार होने के साथ ही मानवीय आदर्शों को कायम रखने के लिए आत्म बलिदान करने वाले एक महान आत्मा थे। वे आध्यात्मिक चिंतक एवं उपदेशक के साथ ही समाज सुधारक भी थे। अत: वे सती प्रथा जैसी सामाजिक कुरीतियों के खिलाफ डंटकर खड़े रहे। वे सही मायनों में शहीदों के सिरताज एवं शांति के पुंज थे।
 
उनके द्वारा किया गया गुरुग्रंथ साहिब का संपादन, समस्त मानव जाति को सबसे बड़ी देन है। गुरु जी ने स्वयं की उच्चारित 30 रागों में 2,218 शबदों को भी श्री गुरुग्रंथ साहिब में दर्ज किया है। संपूर्ण मानवता में धार्मिक सौहार्द पैदा करने के लिए अपने पूर्ववर्ती गुरुओं की वाणी को जगह-जगह से एकत्र कर उसे धार्मिक ग्रंथ में बांटकर परिष्कृत किया। तथा सभी गुरुओं की बानी और अन्य धर्मों के संतों के भजनों को संकलित कर एक ग्रंथ बनाया, जिसका नाम 'ग्रंथसाहिब' रख कर उसे हरमंदिर में स्थापित करवाया।
 
आध्यात्मिक जगत में गुरु अर्जुन देव जी को सर्वोच्च स्थान प्राप्त है। अपने पवित्र वचनों से दुनिया को उपदेश देने वाले गुरु जी का मात्र 43 वर्ष का जीवनकाल अत्यंत प्रेरणादायी रहा। अपने जीवन काल में उन्होंने धर्म के नाम पर आडंबरों और अंधविश्वास पर कड़ा प्रहार किया। तथा सन्‌ 1606 में 'तेरा कीआ मीठा लागे/ हरि नाम पदारथ नानक मागे' शबद का उच्चारण करते हुए गुरु अर्जुन देव जी ने अमर शहीदी प्राप्त की। 
 
अस्वीकरण (Disclaimer) : चिकित्सा, स्वास्थ्य संबंधी नुस्खे, योग, धर्म, ज्योतिष, इतिहास, पुराण आदि विषयों पर वेबदुनिया में प्रकाशित/प्रसारित वीडियो, आलेख एवं समाचार सिर्फ आपकी जानकारी के लिए हैं, जो विभिन्न सोर्स से लिए जाते हैं। इनसे संबंधित सत्यता की पुष्टि वेबदुनिया नहीं करता है। सेहत या ज्योतिष संबंधी किसी भी प्रयोग से पहले विशेषज्ञ की सलाह जरूर लें। इस कंटेंट को जनरुचि को ध्यान में रखकर यहां प्रस्तुत किया गया है जिसका कोई भी वैज्ञानिक प्रमाण नहीं है।

ALSO READ: Guru Hargobind Singh: गुरु हरगोविंद सिंह की पुण्यतिथि, जानें अनसुने तथ्य

सम्बंधित जानकारी

Show comments
सभी देखें

ज़रूर पढ़ें

मीन राशि में 5 ग्रहों की बड़ी हलचल: इन 5 राशियों की चमकेगी किस्मत, क्या आपकी राशि है शामिल?

सूर्य अपनी उच्च राशि मेष में, 3 राशियों के लिए गोल्डन टाइम

शनिदेव की कृपा के ये गुप्त संकेत पहचानें, जीवन में आएंगे बड़े बदलाव

क्या आपकी कुंडली में है गंडमूल दोष? तुरंत करें ये 5 असरदार उपाय

मेष राशि में सूर्य का प्लूटो से स्क्वायर, क्या होगा 4 राशियों पर इसका प्रभाव

सभी देखें

धर्म संसार

वास्तु अलर्ट: क्या आपका बेडरूम किचन के ठीक ऊपर है? संभल जाइए, वरना...

Bada Mangal Dates: ज्येष्ठ माह में कब-कब रहेगा बड़ा मंगल, जानें संपूर्ण तिथियां

Bada Mangal 2026: ज्येष्ठ का पहला बड़ा मंगल 5 मई को: बजरंगबली ने क्यों लिया था वृद्ध वानर का रूप? पढ़ें रोंगटे खड़े कर देने वाली ये पौराणिक कथाएं

मेष राशि में बुध का गोचर: 12 राशियों पर क्या पड़ेगा असर, जानें किसकी बदलेगी किस्मत

वट सावित्री व्रत 2026: कब रखें व्रत? जानें 5 अनसुनी और रहस्यमयी बातें

अगला लेख