Biodata Maker

Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

जब तक चल रहा है सावन, भोलेनाथ को चढ़ाएं ये 8 फल

Advertiesment
shivling
14 जुलाई से श्रावण मास चल रहा है तो 11 अगस्त को समाप्त होगा। श्रावण माह में भगवान शिव की पूजा के दौरान उन्हें विशेष फूल पत्तों के साथ ही कुछ खास फल भी अर्पित करना चाहिए। आओ जानते हैं कि वे कौनसे फल फ्रूट है जो शिवजी को चढ़ाते हैं।
 
1. धतूरे का फल : शिवपुराण के अनुसार शिवलिंग पर धतूरे का फल और फूल चढ़ाने से दुखों से छुटकारा मिलता और संतान प्राप्ति की मनोकामना पूर्ण होती है।
 
2. रुद्राक्ष : रुद्राक्ष एक फल की गुठली है। ऐसे अर्पित करने से शिवजी अति प्रसन्न हो जाते हैं।
 
3. बेर फल : बेर का फल शिवजी को बहुत पसंद है। अपनी मनोकामना पूर्ति की कामना के साथ भगवान शिव को यह फल चढ़ाते हैं।
 
4. बदरी बेर : यह भी बेर की ही प्रजाति का फल है जो बद्रीधाम में बहुतायत में पाया जाता है।
 
5. बेल का फल : यह भी शिवजी को चढ़ता है। इसका शरबत भी बनता है।
 
6. आम : आम का फल यानी आम भी शिवजी को पसंद है।
 
7. निबौली : कहते हैं कि शिवजी को नीम पसंद है। कहीं कहीं उन्हें नीम की निबौली की अर्पित की जाती है।
 
8. केला : शिवजी को केला भी अर्पित किया जाता है।

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

28 जुलाई 2022, गुरुवार : किस राशि के लिए प्रसन्नता वाला रहेगा दिन, पढ़ें अपना राशिफल